News Times 7
क्राइम

बक्सर में वाहन लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़, हथियार के साथ 8 अपराधी गिरफ्तार

बक्सरः बिहार में बक्सर जिला पुलिस ने वाहन लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को संवाददाता सम्मलेन के दौरान कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिले में लूट की घटनाएं शुरू हो गई थी। इसे लेकर जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन शुरू किया गया। जब जांच किया गया तो पता चला कि जेल से छूटे कुछ अपराधी जिले में कुछ नए लड़कों को जोड़कर लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर जिला पुलिस ने वाहन लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

नीरज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से सात हथियार, 28 कारतूस, 19 मोबाइल और बाइक जब्त किया गया है। सभी से पूछताछ कर उनके निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है।

Related posts

भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB ने लिया ये बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते UIT के अधिकारी को गिरफ्तार किया

Admin

शराब का अवैध कारोबार करने के जुर्म में जहानाबाद कोर्ट ने शख्स को सुनाई 5 साल की सजा

News Times 7

गुजरात के चुनावी मौसम मे एटीएस मे 500 करोड़ की ड्रग्स यानी प्रतिबंधित एमडी दवा पर बोला धावा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़