News Times 7
मनोरंजन

The Kashmir Files टीम को PM मोदी के साथ देख फैंस हुए गदगद…बोले- ये हुई ‘असली प्रमोशन’, कपिल शर्मा पर ऐसे निकाली भड़ास

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस मूवी में 1990 के दशक की कश्मीर घाटी के पंडितों के दर्द को दिखाया गया है। यह कश्‍मीरी पंडितों पर आतंकियों के जुल्‍म की कहानी कहती है। फिल्म लोगों की काफी पंसद आ रही है। फिल्म के रिलीज होने के बाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली। पीएम ने फिल्म की जमकर तारीफ की है, जिसके बाद निर्माता भी काफी खुश हैं। फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने ट्विटर पर पीएम मोदी का आभार जताया है। जिसके बाद फैंस भी इस जश्न में शामिल हो गए हैं और इसे फिल्म की असली प्रोमोशन बताया है। वहीं, उन्होंने कॉमेडियन कपिल शर्मा पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है और सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा शो’ को बॉयकॉट (#BycottKapilSharmaShow) करने की मांग करने लगे हैं।

#BoycottKapilSharmaShow हुआ ट्रेंड
बता दें कि, बीते कुछ दिन पहले एक यूजर ने विवेक से अपनी फिल्म को कपिल शर्मा के शो में प्रमोट करने की रिक्वेस्ट की थी। इसके जवाब में उन्होने कहा कि मैं यह तय नहीं कर सकता कि कपिल शर्मा शो में किसे इन्‍वाइट किया जाना चाहिए। यह उनके और उनके प्रोड्यूसर की इच्छा पर निर्भर करता है। जहां तक बॉलीवुड की बात है मैं यही कहूंगा जो एक बार मिस्टर बच्चन ने गांधी परिवार के बारे में कहा था कि ‘वो राजा हैं हम रंक। सोशल मीडिया पर ‘द कपिल शर्मा शो’ पर एक बार फिर गुस्सा निकल रहा है। लोग #BoycottKapilSharmaShow ट्रेंड कर रहे हैं।

PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari

PunjabKesari
PunjabKesari
फिल्म कर रही जबरदस्त कमाई
द कश्मीर फाइल्स रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि फिल्म ने शुक्रवार को 3.55 करोड़ और शनिवार को 8.50 करोड़ की कमाई की। फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में 139% की बढ़ोतरी हुई। फिल्म इस वीक रिलीज हुई फिल्म राधेश्याम, द बैटमैन और गंगूबाई काठियावाड़ी पर भारी पड़ रही है।

Related posts

Temple trust begins work to shift Ram idol from tent, its abode for 30 years

Admin

सोशल मिडिया में सनसनी फैलाने वाली ‘मिर्जापुर’ की सीधी-साधी ‘डिंपी(हर्षिता गौर) रियल लाइफ दिखती है हॉट अवतार में देखे बोल्ड PICS

News Times 7

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का वितरण ,कंगना रनौत, मनोज बाजपेयी, धनुष को पुरस्‍कार, रजन‍ीकांत को फाल्के सम्‍मान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़