News Times 7
बड़ी-खबर

भीषण जंग के बीच विदेश मंत्रालय का बड़ा फैसला, यूक्रेन से अपना दूतावास हटाएगा भारत

नई दिल्लीः भारत ने अपने दूतावास को अस्थायी तौर पर यूक्रेन से पोलैंड स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला युद्धग्रस्त यूक्रेन में बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए लिया गया। हालिया दिनों में यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य प्रमुख शहरों में रूसी हमले तेज होने के मद्देनजर भारत ने अपने दूतावास को पोलैंड ले जाने का फैसला किया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”यूक्रेन के पश्चिमी हिस्सों में हमले समेत देश में बेहद तेजी से बिगड़ते हालात के मद्देनजर यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास को अस्थायी तौर पर पोलैंड स्थानांतरित करने का फैसला किया गया है।” मंत्रालय ने कहा, ”आने वाले समय के घटनाक्रम के अनुसार दोबारा हालात की समीक्षा की जाएगी।”

Related posts

कर्नाटक में कांग्रेस पर गरजे अमित शाह, कहा -PFI पर लगाम के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया

News Times 7

65 सीटों के उपचुनाव बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही करवाए जाएंगे,

News Times 7

भ्रष्टाचार के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट का सख्त एक्शन, महिला सेक्शन ऑफिसर और ADJ सस्पेंड

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़