News Times 7
देश /विदेश

मध्य प्रदेश: बीच सड़क लड़की को घेरकर लड़कों ने की छेड़छाड़, सामने आया शर्मनाक वीडियो

सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश का एक शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लड़कों द्वारा एक लड़की को छेड़ते देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना कथित तौर पर कुछ दिन पहले अलीराजपुर जिले के बलपुर गांव में आयोजित प्रसिद्ध भगोरिया उत्सव की है।

 

वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि कैसे लड़की अपना बचाव कर रही है और बीच सड़क पर ही लड़के उसके साथ गलत काम कर रहे हैं। वहीं वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एक्शन लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि यह मामला गांव में आयोजित एक प्रसिद्ध उत्सव के दौरान का है। जिस भगोरिया उत्सव का यहां जिक्र किया गया है यह मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिलों में सबसे बड़े और प्रसिद्ध वार्षिक आयोजनों में से एक है।

Advertisement

खुद का लड़की बचाव करती दिखी लड़की
वीडियो में दिख रहा है कि पीड़ित लड़की पास में खड़ी एक गाड़ी के पीछे छिप रही है, लेकिन इस बीच वहां से गुजर रहे लड़कों के ग्रुप ने लड़की को पकड़ा और उसके साथ बुरा काम किया। उसके बाद वे लड़के वहां से चले गए, कुछ देर बाद एक और लड़का वहां आया और लड़की को उसने भी पकड़ा और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की। वहां मौजूद और लड़के इसका वीडियो बनाते और हल्ला करते दिख रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की और युवक पड़ोसी धार जिले के एक ही गांव के रहने वाले हैं। वहीं राह गुजरते लोगों में से किसी ने भी इशकी विरोध नहीं किया। मामले में जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी), अलीराजपुर मनोज सिंह का कहना है कि पुलिस को मामले की खबर मिली है और केस भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि छेड़छाड़ में शामिल कुछ लड़कों की पहचान हो गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

हाउती ने संघर्ष बढ़ने पर विदेशी कंपनियों से UAE छोड़ने को कहा, जानें क्‍या है पूरा मामला

News Times 7

छत्तीसगढ़: देशभर में किसानों के हमदर्द बन रहे बघेल, अपने राज्य में कर रहे अनदेखी, आंदोलनरत किसानों ने लगाया आरोप

News Times 7

डीडीएमए की अहम बैठक आज, वीकेंड कर्फ्यू खत्म करने का हो सकता है ऐलान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़