News Times 7
देश /विदेश

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, CRPF जवान की हत्या करने वाला आतंकी और उसका सरगना गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों ने शनिवार शाम को सीआरपीएफ जवान मुख्तार अहमद की शोपियां के चेक चोटीपुरा इलाके स्थित उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। आईजीपी ने ट्वीट किया, ‘‘हमने सीआरपीएफ जवान के हत्यारे को गिरफ्तार किया है। अपराध में इस्तेमाल हथियार (पिस्तौल) उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।

एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) जो आतंकवाद के इस अपराध में उसका साथ दे रहा था, उसे भी गिरफ्तार किया गया है।” कुमार ने बताया कि इस अपराध को लश्कर ए तैयबा के कमांडर आबिद रमजान शेख के निर्देश पर अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Related posts

Lakhimpur Kheri Case Update: आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को जमानत मिलने के बाद भी राहत नहीं, फिलहाल नहीं आ सकेंगे जेल से बाहर

News Times 7

UP Elections 2022: वार रूम में परिवर्तित हुआ गोरखनाथ मंदिर का हिंदू सेवाश्रम, पल-पल की गतिविधियों नजर रख रहे हैं सीएम योगी

News Times 7

UP: 26 साल से धरना दे रहा ये शख्स CM योगी के खिलाफ लड़ेगा चुनाव, बड़ा दिलचस्प है इतिहास

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़