News Times 7
देश /विदेश

जीत के बाद अमृतसर में आम आदमी पार्टी मेगा रोड शो आज

अमृतसर: आम आदमी पार्टी की जीत के बाद आज भगवंत मान आज अमृतसर के लिए रवाना हुए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं और वहां पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार और बड़ी जिम्मेदारी दी है। लोगों ने पार्टी पर जो यकीन दिखाया है वह उसे पूरा करके दिखाएंगे।

आपको बता दें कि पंजाब के नवनिर्वाचित आम आदमी पार्टी के 92 विधायक आज यानि 13 मार्च को श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के उपरांत अमृतसर में ‘आप’ राष्ट्रीय कन्वीनर एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में विशाल पैदल रोड शो निकालेंगे। यह रोड शो स्थानीय किचलू चौक से लेकर फोरएस चौक तक होगा।

इस रोड शो को लेकर अमृतसर के 9 हलकों के नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा तैयारियां कर ली गई गई हैं। हर विधायक के साथ सैंकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं आम लोग विशाल काफिले लेकर पहुंचेंगे।

Related posts

धीमा पड़ा भाजपा का माइक्रो डोनेशन अभियान, नड्डा ने जताई नाराजगी

News Times 7

मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार में भी खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा, एमएलसी चुनाव में जदयू को दिया समर्थन

News Times 7

टिकट कटने से नाराज भाजपा विधायक ठुकराल ने दिया इस्तीफा, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़