News Times 7
देश /विदेश

मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार में भी खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा, एमएलसी चुनाव में जदयू को दिया समर्थन

पटना। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) ने बिहार में भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जबकि जदयू का समर्थन किया है। स्थानीय निकाय कोटे की विधान परिषद की 24 सीटों पर अभी चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। रविवार को वीआइपी ने सात सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। सबकी सब भाजपा कोटे की सीटें हैं। मुकेश सहनी ने 15 सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों को समर्थन भी दिया है। इनमें जदयू कोटे की सभी 11 सीटें शामिल हैं। पशुपति कुमार पारस की रालोजपा के एकमात्कार प्रत्याशी को भी समर्थन देने की घोषणा की है। हालांकि भाजपा कोटे की तीन सीटें औरंगाबाद, कटिहार और गोपालगंज में भी सहनी ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया है। किंतु मुकेश सहनी के हालिया स्टैंड से भाजपा के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई है

jagran

 

सहनी ने इन्हें दिया टिकट

सहनी ने समस्तीपुर से आदर्श कुमार को टिकट दिया है। वहीं बेगूसराय व खगड़िया से जय जय राम सहनी को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल से चंदन कुमार पर विकासशील इंसान पार्टी ने भरोसा जताया है। सारण से बाल मुकुंद चौहान वीआइपी प्रत्याशी होंगे। रोहतास एवं कैमूर से सहनी ने गोविंद बिन्द को टिकट दिया है। पूर्णिया, अररिया एवं किशनगंज से श्यामा नन्द सिंह पर बिहार के पशुपालन मंत्री ने भरोसा जताया है। बड़ी बात यह है कि इन सातों सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

jagran

 

इन उम्मीदवारों को दिया समर्थन

एमएलसी चुनाव के लिए सहनी की पार्टी ने 15 कैंडिडेट को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसमें पटना से वाल्मीकि सिंह, नालंदा से रीना देवी उर्फ रीना यादव शामिल हैं। वहीं गया, जहानाबाद एवं अरवल से मनोरमा देवी, नवादा से सलमान रागीव को वीआइपी ने समर्थन दिया है। इसी तरह भोजपुर एवं बक्सर से राधाचरण साह, पश्चिम चंपारण से राजेश राम तो मुजफ्फरपुर से दिनेश प्रसाद सिंह को वीआइपी ने समर्थन दिया है। सीतामढ़ी एवं शिवहर से रेखा कुमारी, मुंगेर, जमुई, लखीसराय एवं शेखपुरा से संजय प्रसाद, भागलपुर एवं बांका से विजय कुमार सिंह को भी खिलाफ सहनी अपने प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। वहीं मधुबनी से विनोद कुमार सिंह, औरंगाबाद से दिलीप कुमार सिंह, गोपालगंज से राजीव कुमार, कटिहार से अशोक अग्रवाल के साथ वैशाली से भूषण कुमार को भी मंत्री मुकेश सहनी ने समर्थन देने का ऐलान किया है।

Related posts

महाराष्ट्र में आज से खुले स्कूल तो दिल्ली में मिली निजी दफ्तरों को खोलने की अनुमति

News Times 7

पन्ना में EOW का छापा, टाइम कीपर पन्नालाल शुक्ला पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप

News Times 7

Rana Kapoor: यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को 300 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में मिली जमानत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़