News Times 7
मनोरंजन

आर. बाल्की की चुप से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं पूजा भट्ट, कहा- ‘मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं’

नई दिल्ली। अपने दौर की मशहूर एक्ट्रेस पूजा भट्ट फिल्म निर्माता आर बल्कि की फिल्म चुप से लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म को लेकर अभिनेता बेहहद उत्साहित नजर आ रही हैं। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में पूजा भट्ट, सनी देओल, सलमान और श्रेया धनवंतरी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने कहा, मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस करती हूं कि मैं इस युवा जुनूनी दुनिया और उद्योग में स्क्रीन पर अपनी वापसी कर रही हूं। वर्ना 49 साल की उम्र में किसको इतना दमदार किरदार निभाने को मिल सकता है। मुझे लगता है कि वक्त बदल रहा है और आज 90 के दशक की तुलना में कहीं ज्यादा अवसर हैं। हम डिजिटल के माध्यम से एक नई भाषा बोलते है और बॉलीवुड के इसे पकड़ने की जरूरत है।

पूजा ने आगे फिल्म निर्माता आर बाल्की की तारीफ करते हुए आगे कहा वो अपने शानदार निर्देशन के लिए जाने जाते हैं और उनकी एक अलग तरह की निगाहें है। इसी लिए जब ये प्रोजेक्ट मेरे पास आया, तो मैंने इसके लिए हां कर दिया।

गुरू दत्त की पुण्यतिथि पर किया एलान

आपको बता दें कि फिल्म निर्माताओं ने पिछले साल लेजेंड फिल्म निर्माता गुरू दत्त की पुण्यतिथि के मौके पर इस फिल्म साइकोलोजिकल थ्रिलर फिल्म का मोशन पोस्ट शेयर कर फिल्म के नाम का खुलासा किया था।

अलग स्टाइल की फिल्म है चुप

चुप आर बाल्की की पहली एक्शन थ्रिलर स्टाइल की फिल्म है। आर बाल्की द्वारा निर्देशित इस फि्ल्म निर्माण होप प्रोडक्शंस और राकेश झुनझुनवाला प्रणब कपाड़िया द्वारा किया जा रहा है और अमित त्रिवेदी ने म्यूजिक दिया है। बता दें कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट को खुद आर बाल्की ने लिखी है। वहीं फिल्म के स्क्रिन प्ले और डायलॉग को आर बाल्की, राजा सेन औऱ ऋषि विरमानी द्वारा लिखा गया है।

Related posts

पवन सिंह के दूसरी पत्नी के तलाक पर बोली ज्योति सिंह पवन सिंह करते हैं मारपीट, दो बार करवाया एबॉर्शन

News Times 7

‘पुष्पा’ स्टाइल में Zomato को अल्लू अर्जुन ने किया प्रमोट

News Times 7

कम समय में ज्यादा फिल्में करने से हुई अक्षय कुमार की तारीफ, भड़के अभिषेक बच्चन

Admin

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़