News Times 7
देश /विदेश

गया में गुरारू रेलवे स्टेशन के समीप रेल ट्रैक पर मिला बम, ट्रेनों का परिचालन बाधित

गयाः बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के गुरारू रेलवे स्टेशन के समीप रेल पटरी से बम बरामद किया गया है, जिसके चलते रेल परिचालन बाधित कर दिया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बम की सूचना मिलने के बाद गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के अप और डाउन रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से रोक दिया गया। बिहार पुलिस एवं रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच रही है। डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता को भी घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनीष कुमार ने बताया कि गुरारू रेलवे स्टेशन के समीप बम मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई जारी है। नक्सलियों के आज के बंद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

Related posts

परिसीमन आयोग के मसौदा प्रस्ताव से भाजपा खुश, कुछ सुझाव भी देगी: रैना

News Times 7

‘कभी भगवा साफा तो कभी सिख पगड़ी’, अपने लुक को लेकर इन खास मौकों पर खूब सुर्खियों में रहे PM मोदी

News Times 7

Weather Update: दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें- मौसम का ताजा अपडेट्स

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़