News Times 7
देश /विदेश

बिहार सरकार ने कहा- अपराध पर कार्रवाई किए जाने से जेल में बंदियों का बढ़ना स्वाभाविक

पटनाः बिहार सरकार ने आज कहा कि अपराध होने पर कार्रवाई किए जाने से जेल में बंदियों का बढ़ना स्वाभाविक प्रक्रिया है।

विधान परिषद में प्रभारी मंत्री सह ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के प्रोफेसर संजय कुमार सिंह के एक तारांकित प्रश्न के उत्तर में कहा कि अपराध होने पर कार्रवाई होगी तो ऐसे लोग जेल जाएंगे। जेल में बंदियों का बढ़ना स्वाभाविक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि 90 से 95 प्रतिशत लोग कानून का पालन करते हैं और सिर्फ पांच प्रतिशत ही नहीं मानते हैं, ऐसे में कार्रवाई होती है।

मंत्री ने कहा कि राज्य की काराओ में 31 दिसंबर 2020 को कारा की संसीमन क्षमता 45862 के विरुद्ध 51934 बंदी सीमित थे। इसी तरह 31 दिसंबर 2021 को राज्य की कराओ में मघ निषेध कानून के तहत संसीमित बंदियों की कुल संख्या 18500 है।

Related posts

24 घंटे में तीन लाख के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा, 8 महीने बाद आए इतने केस

News Times 7

जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर लैंडस्लाइड, कल खुला नेशनल हाईवे आज फिर बंद

News Times 7

सारणः शराब धंधेबाज से सांठगांठ के आरोप में सहायक अवर निरीक्षक निलंबित

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़