News Times 7
देश /विदेश

अब प्रत्याशियों को देना होगा डिजिटल प्रचार का हिसाब, चुनाव आयोग ने जोड़ा नया कॉलम

नई दिल्लीः निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में आगामी चुनावों में डिजिटल प्रचार पर खर्च किए गए धन की जानकारी प्रस्तुत करने के लिए उम्मीदवारों के चुनावी खर्च वाले खंड में एक नया कॉलम जोड़ा है। उम्मीदवार पिछले चुनावों में भी डिजिटल प्रचार पर खर्च किए गए धन का उल्लेख करते थे लेकिन, यह पहली बार है कि इस तरह के खर्च के विवरण को दर्ज करने के लिए एक समर्पित कॉलम बनाया गया है।

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए निर्वाचन आयोग ने 22 जनवरी तक प्रत्यक्ष रैलियों, रोड शो और इसी तरह के अन्य प्रचार कार्यक्रमों के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है। चुनावी सभाओं पर प्रतिबंध के साथ पार्टियां मतदाताओं तक पहुंचने के लिए डिजिटल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रही हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में पहली बार चुनाव के लिए रिटर्न के प्रारूप में बदलाव करके नया कॉलम बनाया गया है।

Related posts

डीजे की धुन पर तमंचा लहरा रहे युवकों का VIDEO वायरल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

News Times 7

यात्री एवं स्कूल बसों में आग की चेतावनी वाला सिस्टम जरूरी, सड़क मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

News Times 7

नौ बड़े शहरों में ईवी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या ढाई गुना बढ़ी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़