News Times 7
क्राइम

6 नाबालिग बच्चों ने 2 बच्चियों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पोर्न वीडियो देखकर घटना को दिया अंजाम

शेखपुरा: बिहार के शेखपुरा जिले से दुष्कर्म का अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पर 6 नाबालिग बच्चों ने पोर्न वीडियो देखकर 2 बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपित बच्चों की उम्र 9 से 12 वर्ष के बीच है जबकि बच्चियों की उम्र 9 साल है। वहीं इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार, मामला शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र की है, जहां मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखकर आरोपी बच्चों ने घटना को अंजाम दिया। मामले में एक पीड़ि‍त बच्ची की दादी ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि उनकी 9 वर्षीय पोती अपनी सहेली के साथ बथुआ साग तोड़ने गई थी। वहां से जब पोती लौटकर आई तो उसकी हालत देखकर सभी सन्न रह गए। एक आरोपी लड़का पड़ोस का था। जब दादी शिकायत करने उसके घर गई तो उसके स्वजनों ने गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया। उन्होंने अगले दिन सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव के लोगों ने 2 लड़कों को पकड़ा और उन्हें लेकर थाने पहुंची।

वहीं थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 2 बच्चे पुलिस अभिरक्षा में हैं। आरोपित लड़कों ने बताया कि मोबाइल पर गंदी फिल्में देखकर उन्होंने यह काम किया है। इसके अतिरिक्त लड़कियों की मेडिकल जांच करवाई जाएगी और अन्य आरोपितों की खोजबीन की जा रही है।

Related posts

आपके घर का रसोईया बना डकैत , जेवर सहीत लाखों की संपत्ति लेकर हुआ फरार

News Times 7

हरियाणा मे बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, 14 साल के बेटे ने आधी रात को पिता को कमरे में बंद कर जिंदा जला डाला

News Times 7

रिया चक्रवर्ती की ‘ड्रग्स स्टोरी’ में सारा अली खान के अलावा ये 4 बड़े नाम

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़