News Times 7
देश /विदेश

संसद बजट सत्र का दूसरा चरण: 14 मार्च सुबह 11 बजे शुरू होगी कार्यवाही…वेंकैया नायडू और ओम बिरला ने दी अनुमति

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही 14 मार्च से सामान्य समय पर सुबह 11 बजे से आरंभ होगी। राज्यसभा के सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। दोनों सदनों के सदस्य हालांकि कोरोना संकट के दौरान की तरह दीर्घाओं में भी बैठेंगे। प्रेस दीर्घा खुली होगी।

राज्यसभा सभापति और एम. वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दोनों सदनों के कार्यवाही के दौरान सदस्यों के बैठने की व्यवस्था पर चर्चा की है। दोनों सदनों के महासचिवों ने कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति पर विचार विमर्श किया। कोविड टीकाकरण पर भी दोनों अधिकारियों ने चर्चा की। संसद का मानसून 2020 सत्र पूरी तरह से कड़े कोविड मानकों के बीच संपन्न कराया गया था। दोनों सदनों की बैठकें अलग-अलग दो पालियों में आयोजित की गई थी। संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से आठ फरवरी तक चला था।

Related posts

ऊधमपुर : स्ट्रोक से लीक हुई भोजन नली, सेना की मेडिकल टीम ने मौके पर इलाज कर बचाई जान

News Times 7

डीडीएमए की अहम बैठक आज, वीकेंड कर्फ्यू खत्म करने का हो सकता है ऐलान

News Times 7

यूक्रेन से दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ के 6 स्टूडेंट, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मुलाकात

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़