News Times 7
देश /विदेश

काउंटिंग से पहले याचिका…EVM से VVPAT के मिलान की मांग पर सुनवाई पर SC बोला-कल देखेंगे, क्या कर सकते हैं

सुप्रीम कोर्ट पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की वोटों की गिनती के क्रम में वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) लगी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की वोटों की जांच का काम शुरूआत में करने की मांग वाली एक याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को वरिष्ठ वकील मीनाक्षी अरोड़ा की गुहार पर याचिका को बुधवार के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।

मीनाक्षी अरोड़ा ने ‘विशेष उल्लेख’ के दौरान राइट टू इंफॉर्मेशन (RTI) कार्यकर्ता राकेश कुमार की याचिका को अति महत्वपूर्ण बताते हुए इस पर शीघ्र सुनवाई करने का अनुरोध किया था। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताते हुए कल की सुनवाई दौरान चुनाव आयोग को पेश होने का निर्देश दिया। याचिकाकर्ता का कहना है कि बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गए हैं। वोटों की गिनती 10 मार्च को निर्धारित है।

Related posts

कोलकाता हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, प्रेग्नेंसी के 35वें हफ्ते दी गर्भपात कराने की मंजूरी

News Times 7

रूस के खिलाफ Apple का बड़ा फैसला, App Store से हटाए ऐप्स और बंद की कई सर्विस

News Times 7

यूक्रेन की हसीना ने मॉडलिंग छोड़ देश बचाने के लिए थामी थी हथियार,मिसाइल अटैक में हुई मौत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़