News Times 7
देश /विदेश

रातोंरात करोड़पति बना गरीब लकड़हारा, रिश्तेदारों को गिफ्ट में दीं बाइक, खबर फैली तो हुआ अंडरग्राउंड

भगवान जब भी देता है छप्पड़ फाड़ कर देता है यह कहावत एक बार फिर से सच साबित हुई। दरअसल, बिहार के किशनगंज जिले के टेउसा पंचायत में एक गरीब लकड़हारा रातोंरात करोड़पति बन गया।

ऐसी जानकारी है कि इस गरीब लकड़हारे के हाथ अचानक खजाना लगा है, जिससे वह रातोंरात करोड़पति बन गया।  अचानक अमीर बनते ही वह रिश्तेदारों को तोहफे में वह बाइक देने लगा। वहीं, लकड़हारे के करोड़पति बनने की जानकारी जैसे ही गांव वालों को लगी इसकी खबर आग की तरह फैल गई।

 ग्रामिणों का कहना है कि उसने लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसमें उसने एक करोड़ रुपये जीते हैं।  बताया जा रहा है कि अमीर बनने के बाद लकड़हारे ने अपने सात रिश्तेदारों को बाइक भी तोहफे में दी।

साथ ही गांव में कई बीघा जमीन, नया टैक्टर भी उसने खरीदा है और घर का निर्माण भी शुरू करा दिया। लकडहारा लतीफ को लेकर कई तरह की चर्चा गांव में हो रही है।  इसबीच जब मामला  एसडीएम तक पहुंता तब जांच के आदेश दिए तब लकड़हारा और उसका बेटा अचानक गायब हो गया।

एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी का कहना है कि इस मामले की जांच की जाएगी कि उसके पास अचानक इतनी संपत्ति कहां से आई? संपत्ति आने के बाद बाप और बेटा दोनों गायब हो गया है,  जब तक दोनों पकड़े नहीं जाएंगा तब तक सच्चाई सामने नहीं आ पाएगी। उनका कहना है कि दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. लेकिन अब तक दोनों का पता पुलिस नहीं लगा पाई है।

Related posts

हिजाब विवाद के बीच CM बोम्मई ने ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, स्कूल-कॉलेज बंद रखने पर हो सकता है फैसला

News Times 7

रायपुर में तीन फरवरी को राहुल गांधी करेंगे भूमिहीन न्याय योजना का शुभारंभ

News Times 7

IPL 2022: डुप्लेसिस को कप्तान चुने जाने के बाद डिविलियर्स ने दी प्रतिक्रिया कहा वे इस रोल के लिए सबसे उपयुक्त

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़