News Times 7
देश /विदेश

राष्‍ट्रीय स्‍तर पर कांग्रेस की हालत के लिए कौन है असली जिम्‍मेदार, बिहार भाजपा ने गिनाए ये नाम

पटना। राष्‍ट्रीय स्‍तर पर कांग्रेस के लगातार हाशिए पर चले जाने के लिए भाजपा ने गांधी परिवार को जिम्‍मेदार ठहराया है। बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कांग्रेस को इस मसले पर नसीहत दी है। उन्‍होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी का नाम लिए बगैर इन नेताओं को कांग्रेस की मौजूदा हालत के लिए जिम्‍मेदार ठहराया। उन्‍होंने कहा कि सत्ता के लिए गांधी परिवार की यही प्यास आज कांग्रेस का नाश कर रही है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के अहंकार के कारण ही आज कांग्रेस का जनता से सरोकार समाप्त हो चुका है

कहा- हर षडयंत्र में शामिल रहती है कांग्रेस

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका अहम होती है, लेकिन जब विपक्ष राजनीतिक मर्यादाओं को तिलांजली देते हुए देश से ही बदला लेने पर उतारू हो जाए तो उसे आईना दिखाना बेहद जरूरी हो जाता है। जायसवाल ने कहा कि देश की प्रगति रोकने के लिए जितने भी षड्यंत्र हो रहे हैं, उसमें कांग्रेस की भूमिका अवश्य रहती है। चाहे वह टुकड़े-टुकड़े गैंग हो या अन्य आंदोलनजीवी, कांग्रेस का हाथ उनके साथ हमेशा रहता है।

Advertisement

बिहार के साथ देश की तस्वीर बदल रही मोदी सरकार : राजीव रंजन   

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 122 ऐतिहासिक योजनाओं से बिहार समेत पूरे देश के स्वरूप को बदल कर रख दिया। देश में अब बिजली, पानी, सड़क आदि मुद्दे नहीं बनते, क्योंकि अब देश का ऐसा कोई कोना नहीं बचा जो इन मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो। गांव-गांव में आ रही खुशहाली साफ देखी जा सकती है। यही वजह है कि नए भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध मोदी सरकार की योजनाएं आज लोकप्रियता के नए आयाम पर पहुंच चुकी है

भाजपा कल मनाएगी दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि : रूंगटा

Advertisement

पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा शुक्रवार को समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा शामिल होंगे। इस मौके पर माइक्रो डोनेशन अभियान का समापन भी किया जाएगा।

मजबूत भारत की नीव है मोदी सरकार का बजट : चौहान

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयनाथ चौहान ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर आम बजट में पिछड़ों के उत्थान के लिए बजट में किए प्रविधान को साझा किया।उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बहुत सारा काम किया है। इससे पहले कोई भी सरकार ओबीसी समाज के लिए कुछ नहीं किया था। कांग्रेस और राजद पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने कभी भी ओबीसी समाज के कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया और न ही कोई काम होने दिया। अब मोदी सरकार ने बजट के जरिए मजबूत भारत की नींव रख दी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एंट्रिक्स-देवास सौदे को लेकर वित्त मंत्री का कांग्रेस पर निशाना, कहा-संसाधनों का सिर्फ दुरुपयोग किया

News Times 7

कई राज्यों में आज लगा हुआ है संडे लॉकडाउन, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़े गाइडलाइन्स

News Times 7

डोनाल्ड ट्रंप और उनकी दो संतानों से न्यूयार्क अटर्नी जनरल जेम्स करेंगी पूछताछ, जज आर्थर एंगोरान ने दिया फैसला

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़