News Times 7
खेल

Pak vs Aus: स्टीव स्मिथ का अर्धशतक, चौथे दिन आस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर बनाए 449 रन

रावलपिंडी। पाकिस्तान के खिलाफ आस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ के अर्धशतक की मदद से सोमवार को पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 449 रन बना लिए हैं। इससे पहले मैदान गीला होने के कारण सुबह के सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। स्मिथ ने छह चौकों की मदद से 112 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और बाद में वो 78 रन बनाकर आउट हो गए। पहली पारी के आधार पर अब आस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान से 27 रन पीछे है।

आस्ट्रेलिया की टीम 1998 के बाद पाकिस्तान में पहला टेस्ट खेल रही है। मार्नस लाबुशाने (90) आस्ट्रेलिया की पारी में शतक से चूकने वाले दूसरे बल्लेबाज बने जब उन्होंने नई गेंद से तीसरे ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर स्लिप में कैच थमाया। सलामी बल्लेबाज उस्माना ख्वाजा भी उस देश के खिलाफ 97 रन बनाकर शतक से चूक गए थे जहां उनका जन्म हुआ था। उन्होंने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (68) के साथ पहले विकेट के लिए 156 रन जोड़े थे।

ट्रेविस हेड (08) सपाट पिच का फायदा उठाने में नाकाम रहे। उन्होंने बायें हाथ के स्पिनर नोमान अली की गेंद पर विकेटकीपर मुहम्मद रिजवान को कैच थमाया। आस्ट्रेलिया की टीम दो विकेट पर 271 रन से आगे खेलने उतरी। लाबुशाने ने 69 जबकि स्टीव स्मिथ ने 24 रन से आगे खेलना शुरू किया। दोनों ने टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया जिसके बाद लाबुशाने दूसरी नई गेंद से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने जिससे स्मिथ के साथ उनकी तीसरे विकेट की 108 रन की साझेदारी का अंत हुआ। टीम ने 15 रन बाद हेड का विकेट भी गंवा दिया।

Advertisement

इससे पहले अजहर अली (185) और इमाम उल हक (157) के शतकों की बदौलत पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी चार विकेट पर 476 रन बनाकर घोषित की थी। इससे पहले रविवार की रात को तेज बारिश के कारण मैदान गीला होने की वजह से सोमवार को सुबह के सत्र का खेल नहीं हो पाया।

Advertisement

Related posts

IPL 2022: कोलकाता नाइटराइडर्स ने किया कप्तान का एलान, श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

News Times 7

देखिए वीडियो, हार के बाद आंसू रोक नहीं पाया ये भारतीय खिलाड़ी, खेली थी धुंआधार अर्धशकीय पारी

News Times 7

ओमान में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के ड्रॉ पर होंगी सब की निगाहें, सौरभ गांगुली पहुंचे ओमान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़