News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

यूक्रेन में मारे गए कर्नाटक के एक छात्र के शव लाने पर भाजपा के विधायक ने कहा – शव घेरेगा 10-12 लोगों की जगह ,आप और कांग्रेस ने विधायक को जम के लताड़ा

कर्नाटक के भाजपा विधायक अरविंद बेलाड ने कहा कि 1 मार्च को यूक्रेन में गोलाबारी में मारे गए नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौड़ा का शव वापस लाने पर यूक्रेन में फंसे 10 से 12 लोगों की जगह घेर लेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के साथ-साथ कर्नाटक सरकार यूक्रेन के खारकीव से नवीन के शरीर को लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हुबली धारवाड़ पश्चिम विधायक ने जिस स्थान पर शव रखा गया है वह एक युद्ध क्षेत्र है और मौजूदा हालत में इसे भारत वापस लाना मुश्किल हो रहा है।

विधायक बोले- शव जगह घेरता है, इसकी जगह 10-12 लोगों को ला सकते हैं
भाजपा विधायक ने कहा यह एक युद्ध क्षेत्र है। आप सभी अपने चैनलों के माध्यम से जमीनी हालात को टेलीविजन पर दिखा रहे हैं। उड़ान सेवाएं शुरू होने के बाद शव को लाया जाएगा। ऐसी स्थिति में जब जीवित लोगों को लाना मुश्किल साबित हो रहा है, शव को लाना और भी मुश्किल होगा क्योंकि यह अधिक जगह घेरता है। इसकी जगह 10 से 12 लोगों को लाया जा सकता है। विधायक ने यह भी कहा कि छात्र भारत में मोटी फीस के कारण विदेश में मेडिकल डिग्री प्राप्त करने का सपना पूरा करने के लिए पलायन करते हैं। यूक्रेन में भारतीय छात्र नवीन की मौत

22 वर्षीय नवीन का शव खारकीव के मुर्दाघर में पड़ा है। माता-पिता केंद्र सरकार से अपने बेटे के शव को अंतिम संस्कार के लिए घर वापस लाने का अनुरोध कर रहे हैं। इस बीच, चालगेरी के वेंकटेश वैश्यर जिनके बेटे अमित (23) और भतीजे सुमन (24) भी युद्धग्रस्त देश में फंसे हुए हैं, उन्होंने बताया कि उन्हें लगभग 1,700 भारतीयों के साथ खारकीव से 20 किलोमीटर दूर एक स्कूल में रखा गया है। अमित और सुमन सुरक्षित क्षेत्रों में ट्रेन में नहीं चढ़ सके क्योंकि यूक्रेन के अधिकारियों ने महिलाओं और देश के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी।For Hindus, That Issue Of Mathura And Varanasi Is Not Over: Karnataka Bjp  Mla Arvind Bellad - कर्नाटक: भाजपा विधायक बोले- हिंदुओं के लिए खत्म नहीं  हुआ है मथुरा और वाराणसी का

कांग्रेस का पलटवार- संवेदनहीनता और क्रूरता अब भाजपा का डीएनए 

वहीं, कांग्रेस ने कर्नाटक के विधायक अरविंद बेलाड की टिप्पणी को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए कहा कि क्रूरता अब भगवा पार्टी का डीएनए बई गई है। साथ ही केंद्र पर भारतीय छात्रों को युद्धग्रस्त देश से निकालने के लिए प्रचार हासिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अहंकार के नशे में धुत भाजपा नेताओं के सिर सत्ता का नशा चढ़ गया है, खासतौर पर कर्नाटक के भाजपा नेता। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी यूक्रेन गए बच्चों को ‘एनईईटी फेल’ कहते हैं। अरविंद बेलाड ने अपना संतुलन खो दिया है। संवेदनहीनता और क्रूरता अब भाजपा का डीएनए बन गई है।

आप नेता ने भी साधा निशाना
वही आप के बिहार प्रदेश के नेता शुभम जयहिंद ने भी निशाना साधते हुए कहा है की भाजपा के अंदर से इंसानियत मर चुकी है देश में प्रधानमंत्री लोगो पर दमन का चक्र चला कर परेशान कर रहे है तो इनके विधायक मौत पर भी तमाशा करने से बाज नहीं आ रहे है

Related posts

पकिस्तान द्वारा पंजाब में ड्रोन से अमृतसर में गिराए हथियार, हैंड ग्रेनेड ,टिफिन बम, व् 100 से ज्यादा कारतूस मिला

News Times 7

Tecno Spark 9T स्मार्टफोन की पहली सेल Amazon पर शुरू

News Times 7

उडते हुए स्पाइसजेट की केबिन में भरा धुआं ,चालक दल ने यात्रियों से प्रार्थना करने को कहा, जानिए खौफनाक मंजर की कहानी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़