News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

*दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा,आतंक का दूसरा नाम और डबल मर्डर का आरोपी विदेशी राय गिरफ्तार

 शहनवाज अली :-
आरा -भोजपुर के दियारा का आतंक और डबल मर्डर हत्याकांड का मुख्य सरगना विदेशी राय को बिहार एसटीएफ की टीम और भोजपुर पुलिस के संयुक्त छापेमारी कर विदेशी राय को गिरफ्तार किया। विदेशी राय उर्फ अमरीश राय भोजपुर जिले के दियारा का कुख्यात माना जाता है। इसकी गिरफ्तारी से कई मामलों में खुलासा होने की उम्मीद भी है। 22 जनवरी को वर्चस्व की लड़ाई में 2 लोगों की जान जिले के कोईलवर बालू घाट पर गई थी।विवाद बालू के अवैध खनन को लेकर हुआ था जिसमें दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई थी। इस घटना के दौरान विदेशी राय और उनके गैंग ने लगातार फायरिंग कर पूरे इलाके को थर्रा दिया था इस घटना के दौरान लगभग 100 राउंड फायरिंग की भी बात सामने आई थी। वहीं घटना के बाद बालू के खूनी खेल का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई थी और प्रशासन पर कई तरह के सवाल उठने लगे थें। विदेशी राय को पकड़ना पुलिस के लिए एक चुनौती हो गई थी। भोजपुर पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया और कुख्यात विदेशी राय को पकड़ लिया गया बिहार एसटीएफ की टीम ने भोजपुर पुलिस के सहयोग से कुख्यात वंचित अपराधी विदेशी राय उर्फ अमरीश राय को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि विदेशी राय से फिलहाल पूछताछ की जा रही है ताकि इसके साथी का भी पता चल सके ।वही बताते चलें कि जुर्म की दुनिया में इसने 2012 में कदम रखा था और देखते ही देखते हैं इसमें कई वारदात को अंजाम दिया और विदेशी राय से कुख्यात विदेशी राय बन गया । 2012 में दर्ज हुए केस 144/384 भारतीय दंड विधान और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम संबंधित था।

Related posts

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत हुए धोखाधड़ी के शिकार हैं एक क्रिकेटर ने लगाया 1.6 करोड़ रुपये का चूना

News Times 7

कंगना की बयानबाजी पर शरद पवार बोले- ऐसे बयानों से जनमानस की आम जिंदगी पर कोई फर्क नहीं पड़ता

News Times 7

गुजरात में 6 नगर निकायों में भाजपा ने लहराया परचम, AAP की जबरदस्त एंट्री तो कांग्रेस का सूपड़ा साफ

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़