News Times 7
देश /विदेश

वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी का चीन को लेकर बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

नई दिल्लीः वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने कहा है कि चीन अंतरिक्ष में अक्षम उपग्रहों की गतिविधि कर अंतरिक्ष में हथियारों की होड से जुड़े नये खतरे पैदा कर रहा है।  एयर चीफ मार्शल चौधरी ने गुरूवार को सेंटर फॉर एयर पॉवर स्टडीज में जंबो मजूमदार अंतररष्ट्रीय सेमिनार ‘एयरोस्पेस पॉवर में भविष्य की चुनौती’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र अब तक अपेक्षाकृत शांत था लेकिन अब इसमें भी खतरा पैदा हो गया है।

आधुनिक युद्ध की चुनौतियों के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर तथा उससे तालमेल बनाये रखने की है। एक ई मेल या पीडीएफ फाइल में पूरे डाटाबेस को साफ करने की क्षमता है जिससे अफरातफरी और असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है।

चौधरी ने कहा कि पिछले 120 वर्षों में एयर पॉवर के क्षेत्र में जितनी तेजी से बदलाव हुआ है वह और किसी क्षेत्र में नहीं हुआ। महत्वपूर्ण सूचना प्रचार ढांचे को निशाना बनाये जाने और सेवाओं में बाधा डालने से युद्धों का स्वरूप बदल गया है। उन्होंने कहा कि जमीन, समुद्र और हवा में परंपरागत युद्ध हमेशा की तरह रहेंगे लेकिन परंपरागत क्षमता को गैर परंपरागत और हाइब्रिड तरीके से रोकने के खतरे से निपटना जरूरी है।

वायु सेना प्रमुख ने कहा कि सिद्धांतों का समसामयिक होना जरूरी है क्योंकि यदि मौलिक मार्गदर्शक सिद्धांत आधुनिक हैं तो हमारी लड़ाई की क्षमता भी जोरदार होगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के तरीके भी आधुनिक , लचीले तथा अनुकूल होने के साथ साथ एकीकृत तथा समावेशी होने चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर तालमेल और नियंत्रण के लिए सेना, नौसेना और वायु सेना को एक साझा नेटवकर् पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में मानवीय और गैर मानवीय युद्ध प्रणालियों के बीच टीमवकर् की बहुत अधिक जरूरत है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले- आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर आंसू बहाते हैं सपा व कांग्रेस के नेता

News Times 7

लालू का सक्रिय राजनीति में वापसी का ऐलान, कहा-चुनाव लड़कर आऊंगा संसद; मोदी को दूंगा जवाब

News Times 7

जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर लैंडस्लाइड, कल खुला नेशनल हाईवे आज फिर बंद

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़