News Times 7
देश /विदेश

जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर लैंडस्लाइड, कल खुला नेशनल हाईवे आज फिर बंद

बनिहाल/जम्मू : जम्मू-कश्मीर में 280 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को 30 घंटे से अधिक समय बाद यातायात बहाल हो गया था पर सोमवार को ताजा भूस्खलन के बाद इसे फिर से बंद कर दिया गया।। काजीगुंड-बनिहाल सेक्टर में बर्फबारी और रामबन में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर आवाजाही शनिवार को बाधित हो गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, यातायात (राष्ट्रीय राजमार्ग) शब्बीर अहमद मलिक ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 4.30 बजे राजमार्ग को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था और चंद्रकोट व रामसू के बीच एक दर्जन से अधिक स्थानों पर मलबा हटा दिया गया था, लेकिन रामबन के मगरकोट में सुबह करीब पांच बजे भूस्खलन की एक और घटना होने से यातायात बहाल करने में देरी हुई।

सोमवार को बनिहाल के पास फिर से पहाड़ों से पस्सियां गिरी जिससे राजमार्ग को बंद कर दिया गया। वहीं लोगों से कहा जा रहा है कि वे रास्ता साफ होने तक सफर न करेें।गौरतलब है कि सड़क एजेंसियों ने रविवार सुबह अपने कर्मचारियों और मशीनरी को एक बार फिर राजमार्ग पर उतारा और कई घंटों की मशक्कत के बाद अंतत: वहां यातायात एक बार फिर शुरू हो गया। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है।

Related posts

हिजाब विवाद पर HC के फैसले पर भड़के ओवैसी, कहा- ‘अब मुस्लिम लड़कियों को किया जाएगा टारगेट’

News Times 7

प्रधानमंत्री मोदी से उनके घर पर मिलने पहुंचा अफगान हिंदू-सिखों का जत्था, PM को पहनाया अफगानी साफा

News Times 7

उद्धव ठाकरे और तेलंगाना के CM की मुलाकात पर बोले संजय राउत, ‘KCR में सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता है’

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़