News Times 7
मनोरंजन

Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding: लाल जोड़े में दिखा शिबानी दांडेकर का बेबी बंप! शादी की तस्वीर देख लोगों ने पूछा – ‘क्या ये प्रेग्नेंट हैं?’

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के अटूट बंधन में बंध गए हैं। फरहान ने शिबानी को तीन साल डेट करने के बाद आज यानी 19 फरवरी को फाइनली शादी कर ली है। दोनों की शादी में परिवार और खास दोस्तों सहित करीब 50 लोग शामिल हुए थे। वहीं उनकी शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है। इस तस्वीर में नव विवाहित जोड़ा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहा है। लेकिन इस तस्वीर के सामने आने के बाद शिबानी सोशल मीडिया पर ट्रोल की जा रही हैं। तस्वीर को देखकर यूजर्स उनके प्रेग्नेंट होने को लेकर सवाल पूछते दिख रहे हैं।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की जो पहली तस्वीर सामने आई है। उस तस्वीर में शिबानी जहां लाल रंग के जोड़े में नजर आ रही हैं तो फरहान ने ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया है। वहीं हर किसी की नजर शिबानी पर टिक गई। दरअसल, तस्वीर में ​शिबानी का पेट आगे से काफी निकला हुआ दिख रहा है। इसी को लेकर फैंस के बेबी बंप होने को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस शिबानी के प्रेग्नेंट होने को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।

jagran

jagran

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘क्या ये प्रेग्नेंट हैं?’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘समझ नहीं आ रहा शादी के लिए बधाई दें या प्रेग्नेंसी के लिए।’ तो एक यूजर लिखता है, ‘ट्रेंडिंग चल रहा है पहले बेबी फिर शादी।’ इस तरह के कई सारे कमेंट्स दोनों की तस्वीर पर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि शादी में फरहान अख्तर के खास दोस्त ऋतिक रोशन उनके मम्मी-पापा राकेश रोशन और पिंकी रोशन भी शामिल हुए हैं। एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा, शिबानी की बड़ी बहन अनुषा दांडेकर, और शिबानी की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, रितेश सिधवानी, मोनिका डोगरा, गौरव कपूर, समीर कोचर, मेयांग चांग और जूही चावला सहित कई स्टार्स ने शिरकत की।

Related posts

भारती-हर्ष के अरेस्ट होने पर राखी सावंत बोलीं – मंत्रियों के बेटे…

Admin

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना ‘मिठाई लेखा लागे ,ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

News Times 7

‘देवों के देव महादेव’ की पार्वती ने कराया बोल्ड फोटोशूट, लोग ने पूछा- ‘ये क्या रूप है माता’?

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़