News Times 7
टॉप न्यूज़मनोरंजन

Alia Bhatt ने लिया Ranbir Kapoor के घर के पास इतने करोड़ का अपार्टमेंट

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में शुमार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आए दिन कभी अपनी शादी तो कभी अपनी रिलेशनशिप को लेकर हमेशा खबरों में बने रहते हैं. ये दोनों स्टार्स काफी लंबे अरसे से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और लोगों को बेसब्री से इनकी शादी का इंतजार है. लेकिन अब खबर आई है कि पति-पत्नी बनने के पहले ये स्टार्स पड़ोसी बन गए हैं. जी हां! आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के अपार्टमेंट वाली बिल्डिंग में एक नया अपार्टमेंट खरीद लिया है.

हमारी सहयोगी वेबसाइट Bollywoodlife.com में प्रकाशित खबर के अनुसार आलिया भट्ट ने बांद्रा के पाली हिल स्थित उसी बिल्डिंग में अपार्टमेंट खरीदा है जिसमें रणबीर कपूर का भी अपार्टमेंट है. तो कहना गलत नहीं होगा कि आलिया अपने ब्वॉयफ्रेंड के और नजदीक आ चुकी हैं.

इस खबर के अनुसार आलिया का अपार्टमेंट 2460 स्क्वॉयर फीट का है. रणबीर का इसकी कीमत 32 करोड़ रुपये बताई जा रही है. आपको बता दें कि इस बिल्डिंग में रणबीर का अपार्टमेंट 7वीं मंजिल पर है. वहीं आलिया ने 5वें माले पर अपार्टमेंट लिया है.

आपको बता दें कि अभी आलियाजुहू स्थित घर में रहती हैं, जो उन्होंने दो साल पहले लिया था. वहीं अब जानकारी सामने आई है कि वह जल्द ही अपने नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होने की तैयारी कर रही हैं. क्योंकि आलिया ने अपने नए अपार्टमेंट की इंटीरियर डिजाइनिंग के लिए गौरी खान से बात की है. साथ ही आलिया ने अपने नए अपार्टमेंट में हवन और लक्ष्मी जी की पूजा भी करवाई है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों आलिया अपनी तीन बड़े बजट की फिल्मों में बिजी हैं. वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की बिग बजट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं. इसके साथ ही वह ‘बाहुबली’ के डायरेक्टर एस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ और संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़’ में भी लीड किरदारों में नजर आएंगीं.

Related posts

बिहार की राजनीति पर प्रशांत कुमार का बड़ा तंज जानिये क्या कहा प्रशांत ने ?

News Times 7

मुकेश सहनी को राबड़ी देवी ने लगाईं फटकार कहा, RJD में से बड़े-बड़े नेता, पार्टी को उनकी जरूरत नहीं

News Times 7

योगी राज में लवजिहाद का नया मामला ,प्रिंस बन हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाया, रेप करने के बाद बताया सच्चाई

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़