News Times 7
देश /विदेश

पुतिन व बिडेन भी इस खबर को पढ़कर चौंक जाएंगे- बिहार के एक गांव में रूस व जर्मनी की मौत, जिंदा हैं जापान व अमेरिका

पश्चिम चंपारण/ पटना। अगर रूस व अमेरिका के राष्‍ट्रपति क्रमश: व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) व जो बिडेन (Joe Biden) इस खबर को पढ़ें तो चौंक जाएंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध के वर्तमान दौर में अगर कोई यह कहे कि रूस की मौत हो चुकी है तो आपका चौंकना भी वाजिब है। कोई यह कहे कि जापान, जर्मनी, अमेरिका व रूस के बीच कभी लड़ाई नहीं हुई तो आप पहले व दूसरे विश्‍वयुद्ध का इतिहास समझाने लगेंगे। लेकिन जैसा आप सोच रहे हैं, वैसा मामला नहीं है। दसअसल, यह बिहार के बगहा की सिवास बसंतपुर पंचायत के जमादार टोले के पांच भाइयों की कहानी है। माता-पिता ने इनके नाम देशों के नाम पर रखे हैं। इन पांच भाईयों अमेरिका, अफ्रीका, जर्मनी, रूस और जापान में रूस और जर्मनी की मौत हो चुकी है।

पांचों भाइयों के कैसे पड़े नाम, जानिए कहानी

पांच भाइयों के ऐसे नामकरण के पीछे एक कहानी है। भाइयों में एक जापान शर्मा बताते हैं कि उनके चाचा दूसरे विश्‍वयुद्ध के दौर में भारतीय फौज में थे। उस वक्‍त फौज में अमेरिका की खूब चर्चा होती थी। युद्ध के बाद जब चाचा घर लौटे, तो उन्होंने अपने दो भतीजों के नाम अमेरिका व अफ्रीका रखे। इसके बाद अमेरिका के अन्य भाइयों के जन्म पर उस दौर के चर्चित देशों के नाम पर उनके नाम रखे गए। पिता चंनर शर्मा ने सभी दस्‍तावेज में उनके ये नाम ही दर्ज कराए।

नाम सुन हंसते हैं लोग, कहते हैं- गजब रखा है

जापान शर्मा बताते हैं कि नाम के कारण लोग हंसने लगते हैं। कहते हैं कि गजब नाम रखा है। गांव में आए लोग जब इन भाइयों के नाम सुनते हैं तो जरूर मिलते हैं। ये भाई अपने नाम के कारण निकट के अन्‍य गांवों में भी जाने जाते हैं।

तब पुलिस ने भी दर्ज नहीं की थी एफआइआर

गांव के लोग भी उनके नाम से जुड़ी एक कहानी सुनाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इन भाइयों में कभी लड़ाई होते नहीं देखी गई। हां, करीब 35 साल पहले गांव के एक व्‍यक्ति से पांचों भाइयों की झगड़ा हुआ था। इस मामले में जब वह ग्रामीण पुलिस थाने पहुंचा तो उसकी शिकायत में आरोपितों के नाम सुनकर थानेदार ने उसे पागल समझ लिया। उसने यह समझकर कि आवेदक देशों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराना चाह रहा है, उसे थाने से भगा दिया।

रूस व जर्मनी की काफी पहले हो चुकी है मौत

जापान शर्मा ने बताया कि उन पांच भाइयों में से तीसरे नंबर के भाई रूस शर्मा की मौत 52 साल की उम्र में एक दशक पहले हो चुकी है। चौथे नंबर के भाई जर्मनी शर्मा की मौत भी 55 साल की उम्र में पांच साल पहले हो गई थी। फिलहाल अमेरिका शर्मा 71 साल के अफ्रीका शर्मा 65 साल के हैं। जापान शर्मा भी 54 साल के हो चुके हैं।

Related posts

मधुबनी रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

News Times 7

‘मेक इन इंडिया’ को फ‍िर बड़ी कामयाबी, मारीशस को उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों ALH Mk III का निर्यात करेगा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड

News Times 7

जमुई से विशेष छापेमारी अभियान में छह क्विंटल महुआ बरामद, पुलिस ने किया नष्ट

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़