News Times 7
बड़ी-खबर

प्रधानमंत्री मोदी थोड़ी ही देर में ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली रेलवे लाइन राष्ट्र को करेंगे समर्पित, संबोधन भी होगा

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार को ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेलवे लाइने देश को समर्पित करेंगे। पीएमओ की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का संबोधन भी होगा। यही नहीं प्रधानमंत्री मुंबई उपनगरीय रेलवे की दो उपनगरीय ट्रेनों को रवाना भी करेंगे। प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) का यह कार्यक्रमण शाम साढ़े चार बजे होगा।

620 करोड़ रुपये आई है लागत

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेल लाइनों के निर्माण पर लगभग 620 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस परियोजना के जारिए किए गए निर्माण कार्यों में 1.4 किलोमीटर लंबा रेल फ्लाईओवर, तीन प्रमुख पुल, 21 छोटे पुल शामिल हैं।

यह होगी सहूलियत

माना जा रहा है कि इन लाइनों के निर्माण से मुंबई में उपनगरीय रेलगाड़ियों के यातायात में सहूलियत होगी। साथ ही लंबी दूरी की रेलगाड़ियों के यातायात में अब तक आ रही रुकावटों को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा। यही नहीं इन लाइनों की मदद से शहर में 36 नई उपनगरीय ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी।

मध्य रेलवे का व्‍यस्‍ततम जंक्शन

मालूम हो कि कल्याण मध्य रेलवे का काफी व्‍यस्‍त रहने वाला मुख्य जंक्शन है। देश के उत्तरी और दक्षिणी भाग से आने वाला यातायात भी इसी जंक्शन पर जुड़ता है। इसी जंक्‍शन से ट्रेनें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटीएम) की ओर भी जाती हैं। माना जा रहा है कि उक्‍त रेल लाइनें मिलने से रेल यातायात के संचालन में आसानी होगी।

Related posts

यूपी में तीन साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या

News Times 7

रूस से तेल की खरीद पर बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ?

News Times 7

भभुआ पहुंचे आप के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय सिंह ,संपन्न कराया जिला कमेटी का विस्तार, साधा विरोधियों पर निशाना

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़