News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबर

मांझी ब्राह्मण विवाद के बाद अब नीतीश सरकार को गिराने की धमकी

जीतन राम मांझी और ब्राह्मण विवाद बयानों का तीखा अब सरकार गिराने पर आ गया है ताजा मामला पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और भाजपा के बीच का है। दरअसल, बिहार सरकार में भाजपा के कोटे से मंत्री नीरज सिंह बबलू के एक बयान के बाद जीतन राम मांझी ने नीतीश सरकार गिराने की धमकी दे डाली। इसके बाद भाजपा से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी डैमेज कंट्रोल में जुट गए। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए घटक दलों की ओर से उनके खिलाफ बयानबाजी नहीं की जानी चाहिए।

विवादित बयान पर मांझी अब बोले-ब्राह्मण नहीं, ब्राह्मणवाद का विरोध करता हूं  – BHEL Daily News
कहां से शुरु हुआ विवाद 
दरअसल, बिहार में जीतन राम मांझी की ओर से ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया था। इधर, भोज चल रहा था तो दूसरी तरफ भाजपा नेता व नीतीश सरकार में मंत्री नीरज कुमार बबलू ने उन पर बयानबाजी शुरू कर दी। बबलू ने तो यहां तक कह दिया कि जीतन राम मांझी को अब राजनीति से संन्यास लेकर राम नाम जपना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मांझी पर अब उम्र का दुष्प्रभाव हो रहा है। उन्हें समझना चाहिए कि उनका बेटा भी नीतीश सरकार में मंत्री है।

In Bihar, when Manjhi threatened to topple the Nitish government, BJP came  on the back foot मांझी ने नीतीश सरकार गिराने की दी धमकी, बैकफुट पर BJP,  संकट मोचक बन रहे सुशील
हमलावर हुई मांझी की पार्टी ‘हम’
नीरज सिंह बबलू के बयान के बाद जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा हमलावर हो गई। पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि नीरज सिंह बबलू को समझना चाहिए कि अगर हम अपना समर्थन वापस ले ले तो नीतीश कुमार की सरकार गिर जाएगी और नीरज सिंह बबलू सड़क पर आ जाएंगे।जीतनराम मांझी की पार्टी ने दी सरकार गिराने की धमकी- हमारे चार विधायक हटे तो  राम-राम जपने लगेगा एनडीए - DTW 24 News

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

Related posts

दिल्ली: वायु प्रदूषण से निपटने के लिए फैक्ट्रियां बंद, निर्माण कार्य रुका डीजल वाहनों पर भी रोक

News Times 7

जानिए कौन है ‘सरफरोशी की तमन्ना’गीत के लेखक…ज्यादातर लोग नहीं जानते असली लेखक का नाम

News Times 7

शिंदे सेना ने उद्धव गुट को दिया झटके पे झटका, चुनाव चिन्ह छिनने के बाद विधानसभा में भवन, अब आई एक और बुरी खबर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़