News Times 7
देश /विदेश

मधेपुरा में JDU के पूर्व प्रदेश महासचिव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

मधेपुराः बिहार में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। वह आए दिन बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच मधेपुरा जिले में शुक्रवार को अपराधियों ने घर के बाहर खड़े जदयू नेता की हत्या कर दी। वहीं दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथीऔन्धा की है। बताया जा रहा है कि जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव (अति पिछड़ा प्रकोष्ठ) रह चुके प्रदीप कुमार साह (50) शुक्रवार सुबह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और उनके सिर में गोली मार दी। वहीं अस्पताल ले जाने के क्रम में जदयू नेता की मौत हो गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैै। फिलहाल, घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Related posts

पाकिस्तान में आतंकियों का हमला, बंदूकधारियों द्वारा तीन पुलिसकर्मियों को गोली मारने के बाद अलर्ट पर इस्लामाबाद

News Times 7

नवजोत सिंह सिंह सिद्धू ने भगवंत मान को दी शुभकामनाएं, लिखा- उम्मीदों के पहाड़ के साथ एक नए युग की शुरुआत

News Times 7

रूसी विदेश मंत्री ने कहा, युद्ध नहीं चाहते लेकिन हितों पर कुठाराघात भी बर्दाश्त नहीं, हम अमेरिका से वार्ता जारी रखेंगे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़