News Times 7
दुर्घटना

सारण में दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में युवक की मौत, एक अन्य घायल

छपराः बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के जासोसती पोखरा के समीप छपरा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-721 पर गुरुवार को दो मोटरसाइकिल के बीच आमने सामने की टक्कर में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना गांव निवासी ध्रुव गिरी का 25 वर्षीय पुत्र अमित गिरी अपने मोटरसाइकिल से गड़खा से वापस लौट रहा था। इसी दौरान जासोसती पोखरा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 721 पर विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य दो पहिया वाहन से उसकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

सूत्रों ने बताया कि हादसे में अमित गिरी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दूसरा मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। घायल युवक की चिकित्सा सदर अस्पताल छपरा में की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Related posts

इस तरीके से बच पाएगा आपका इनकम टैक्स नए साल में उठाए फायदा ?

News Times 7

ट्रैक्टर और ट्रक की भीषण टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

News Times 7

उत्तराखंड चमोली के हादसे में अभी जीवन से जंग लड़ने के कार्य जारी 166 अभी भी लापता

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़