News Times 7
देश /विदेश

नवजोत सिंह सिंह सिद्धू ने भगवंत मान को दी शुभकामनाएं, लिखा- उम्मीदों के पहाड़ के साथ एक नए युग की शुरुआत

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से इस्तीफा देने के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू ने भगवंत मान को जीत की शुभकामनाएं दी हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में सिद्धू के नेतृत्व में पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा।

पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 77 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार पार्टी को महज 18 सीटों पर ही जीत हासिल हुई। खुद नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट से हार गए। सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा। वह भी बुरी तरह हारे।

नवजोत सिंह सिद्धू ने आज एक ट्वीट कर लिखा कि सबसे खुशनसीब आदमी वह है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता। उन्होंने भगवंत मान को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना प्रधान पद से पांच शब्दों का इस्तीफा ट्वीट किया था।

सिद्धू ने अपने ट्वीट में लिखा कि सबसे खुशनसीब व्यक्ति वह है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता… भगवंत मान पंजाब में माफिया विरोधी नए युग की शुरुआत करें, उम्मीदों के पहाड़ के साथ…’ ‘हमेशा अच्छा हो…।’

नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा कि उम्मीद है कि पंजाब को जनहितैषी नीतियों के साथ पुनरूद्धार के रास्ते पर वापस ले जाएंगे। हमेशा अच्छा हो…।’ सिद्धू इससे पहले भी शानदार जीत पर आम आदमी पार्टी को बधाई दी थी। उन्होने लिखा था कि लोगों की आवाज, भगवान की आवाज।

बता दें, पार्टी भले ही नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में बुरी तरह से विधानसभा चुनाव हारी हो, लेकिन सिद्धू ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। अपने इस्तीफे में भी उन्होंने इसका जिक्र नहीं किया। सोनिया गांधी द्वारा इस्तीफा मांगने पर उन्हें पद छोड़ा।

नवजोत सिंह सिद्धू से जब पार्टी की हार के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस बनाया था। उन्होंने चन्नी को तभी कह दिया था अब जिम्मेदारी उनकी (चन्नी) होगी।

Related posts

गोवा चुनाव: 24 घंटे के अंदर BJP को लगा दूसरा बड़ा झटका- पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने की इस्तीफे की घोषणा

News Times 7

Budget Satra 2022: पीएम मोदी की सांसदों से खुले मन से चर्चा की अपील, बोले- चुनाव तो चलते रहेंगे

News Times 7

21वीं सदी के भारत का सबसे बड़ा लक्ष्य आत्मनिर्भर और आधुनिक बनना है: मोदी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़