News Times 7
देश /विदेश

रायपुर में पुलिस की सख्ती: एक दिन में 168 गिरफ्तार

रायपुर । पुलिस की शालीनता और सहयोग का फायदा उठाने वालों के खिलाफ रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सख्त रूख अपनाया है। शहर में कानून व्यवस्था बनाने वे खुद मैदान में उतरे। पुलिस द्वारा शहर में विशेष सघन पेट्रोलिंग व चेकिंग अभियान चलाकर एक ही दिन में 168 संदिग्धों को पकड़ा गया। इसमें से 148 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उल्लेखनीय है कि अलग-अलग थानों के अलावा लाइन से 500 जवान अड्डे, गली-मुहल्लों में उतरे। देर रात आने-जाने वालों से पूछताछ हो रही थी। संदिग्ध होने पर वाहन सहित उनकी तलाशी भी ले रहे हैं। एसएसपी बोले, पुलिस का यह अभियान अब निरंतर जारी रहेगा।

एसएसपी ने बुलाई आपात बैठक

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने मंगलवार को कंट्रोल रूम सी-4 में कानून व्यवस्था को लेकर आपात बैठक बुलाई। इस दौरान एडिशनल एसपी, सीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद थे। बैठक में क्राइम को कंट्रोल करने के लिए कई विषय पर चर्चा हुई। एसएसपी ने चाकूबाजों और बदमाशों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीआई अपना नेटवर्क मजबूत करें। हर वो चौक जहां लड़के जमा होते हैं, वहां पर अपने गुप्तचरों को सक्रिय करें। लड़कों की भीड़ कहीं जमा न होने दी जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के मन में पुलिस का भय हो, ऐसा काम करें।

Advertisement

16 संदेहियों के पास मिले चाकू

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने पुलिस ने संदेहियों को पकड़ा। इनमें से 16 बदमाशों के पास धारदार हथियार मिले। जिनको गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर जेल भेज दिया गया। इसके अलावा दो लोगों को आबकारी एक्ट और दो को जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई

Advertisement

कानून और व्यवस्था के मद्देनजर शहर के संवेदनशील इलाकों में सघन पेट्रोलिंग व चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 168 लोगों की गिरफ्तारी की गई। शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

– प्रशांत अग्रवाल, एसएसपी, रायपुर

Advertisement
Advertisement

Related posts

#Pulwamaattack: PM मोदी, शाह और राजनाथ सिंह ने शहीदों को किया नमन, बोले-जवानों की वीरत और साहस को सलाम

News Times 7

Dindori Accident News : यात्रियों से भरा आटो पलटा, छह से ज्‍यादा घायल

News Times 7

रैलियों,रोड शो की मिलेगी इजाजत? आज चुनाव वाले राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक करेगा चुनाव आयोग

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़