News Times 7
देश /विदेश

Dindori Accident News : यात्रियों से भरा आटो पलटा, छह से ज्‍यादा घायल

डिंडौरी। जिले के करंजिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटनगढ़ में खेल मैदान के पास मोड़ पर बुधवार की दोपहर यात्रियों से खचाखच भरा आटो पलट गया। दुर्घटना में शिवकुमार पिता शंकर वालरे निवासी पकरी रुसा 50 वर्ष, कलियान पिता शिवचरण तेकाम 48 वर्ष व उनकी पत्नी मंगली तेकाम 45 वर्ष निवासी पकरी, सोनसिंह पिता नवलू सिंह धुर्वे 50 तेलीटोला, दीपा बाई पति सुरेश आर्मो रहंगी 40 वर्ष को गंभीर चोट आई हैं। बताया गया कि आटो में सवार अन्य लोगों को मामूली चोट आई हैं।

निजी वाहन से पहुंचाया गया अस्पताल : दुर्घटना में घायलों को प्राइवेट वाहन से गोरखपुर कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। पिपरखुट्टा निवासी दलबीर सिंह मरकाम ने बताया कि गोंडवाना कीर्तन करने पलकीटोला से बजाग लमानटोला जा रहे थे। तभी पाटनगढ़ के मोड़ पर अचानक तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के समय आटो में छोटे-छोटे बच्चे सहित लगभग बीस से अधिक लोग सवार थे। गौरतलब है कि बुधवार को जिस स्थान पर आटो बीच सडक में पलटा हैं वो स्थान एक्सीडेंट जोन के नाम से जाना जाता है। आए दिन यहां छोटे बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं।

सड़क किनारे पलटता तो होता और बड़ा हादसा : स्थानीय लोग भी मानते हैं कि जरा सी चूक पर यहां दुर्घटना होना तय है। बुधवार की घटना को लेकर भी लोगों के बीच अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वो तो गनीमत रही कि आटो बीच रोड में ही पलटा यदि थोड़ा नीचे और सरकता तो सीधा गड्ढे में नीचे गिरता। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। गोरखपुर सहित आसपास के क्षेत्र में ओवरलोड वाहन बेखौफ दौड़ते हैं। इस ओर पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई न किया जाना कई सवाल खड़ा कर रहा है।

Related posts

गया में चोरों का आतंक, PNG डिस्ट्रीब्यूटर कलावती इंटरप्राइजेज के ब्रांच से चुराए 6 लाख रुपए

News Times 7

डेरा बाबा नानक में बार्डर पर बीएसएफ व पाकिस्‍तानी घुुसपैठियों में बड़ी मुठभेड़, सर्च आपरेशन जारी

News Times 7

कलकत्ता हाई कोर्ट ने खारिज की जगदीप धनखड़ को राज्यपाल के पद से हटाने वाली याचिका

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़