News Times 7
देश /विदेश

अरुणाचल के सांसद तापिर गाव का दावा, चीनी सेना पीएलए ने 17 साल के भारतीय किशोर को किया अगवा

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के सांसद तापिर गाव (Arunachal MP Tapir Gao) का एक दावा सामने आया है जिसमें उन्‍होंने कहा है कि चीनी सेना पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले के एक 17 वर्षीय किशोर का अपहरण कर लिया है। तापिर गाव ने अपने ट्वीट में कहा है कि पीएलए की कैद से किसी तरह बचकर आए एक अन्‍य लड़के ने इस अपहरण की जानकारी अधिकारियों को दी। सांसद गाव ने आगे कहा है कि पीएलए द्वारा भारतीय किशोर के अपहरण के बारे में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एन प्रमाणिक (MoS Home N Pramanik) को सूचित कर दिया गया है। साथ ही सरकारी एजेंसियों से भारतीय किशोरा की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने की गुजारिश की गई है।

समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में भारतीय क्षेत्र के भीतर से 17 वर्षीय एक किशोर का अपहरण कर लिया। स्थानीय भाजपा सांसद तापिर गाव ने बुधवार को यह सनसनीखेज जानकारी दी। गाव ने कहा कि किशोर की पहचान मिराम टैरोन के रूप में की गई है। चीनी सैनिकों ने मंगलवार को सियुंगला क्षेत्र के लुंगटा जोर इलाके से उसे अगवा किया। गाव ने लोअर सुबनसिरी जिले के जिला मुख्यालय जाइरो से फोन पर बताया कि इस वारदात के समय भागने में सफल रहे टैरोन के दोस्त जानी यायिंग ने अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया।

ये दोनों किशोर स्थानीय शिकारी हैं और जिदो गांव के रहने वाले हैं। सांसद ने कहा कि घटना उस जगह के पास हुई जहां से त्सांगपो नदी अरुणाचल प्रदेश में भारत की सीमा में प्रवेश करती है। त्सांगपो को अरुणाचल प्रदेश में सियांग और असम में ब्रह्मपुत्र कहा जाता है। इससे पहले, गाव ने ट्वीट किया था कि चीनी सेना ने जिदो गांव के मिराम टैरोन का 18 जनवरी को भारतीय क्षेत्र लुंगटा जोर से अपहरण कर लिया है। अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले के इस इलाके में चीन ने 2018 में कथित रूप से भारतीय सीमा में तीन से चार किमी की सड़क बना ली थी।

Advertisement

सांसद तापिर गाव ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भारत सरकार की सभी एजेंसियों से किशोर की जल्द रिहाई के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया गया है। गाव ने यह भी कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक को घटना से अवगत कराकर उनसे आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। सांसद तापिर गाव ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय सेना को टैग किया

उल्लेखनीय है पीएलए ने सितंबर 2020 में अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले से पांच युवकों को अगवा कर लिया था। लगभग एक सप्ताह अपने पास रखने के बाद पीएलए ने उन्हें रिहा कर दिया था। अरुणाचल प्रदेश के सांसद तापिर गाव (Arunachal MP Tapir Gao) का उक्‍त ट्वीट ऐसे वक्‍त में सामने आया है जब चीन के साथ सीमा पर तनाव बरकरार है।

यही नहीं चीनी सेना के साथ 14वें दौर की कोर-कमांडर स्‍तर की बातचीत भी बेनतीजा साबित हुई है। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से जारी किए गए साझा बयान में कहा गया है कि दोनों सेनाएं द्व‍िपक्षीय संवाद को बनाए रखेंगी। हाल ही में भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा था कि भारत 14वें दौर की वार्ता में पूर्वी लद्दाख में पैट्रोलिंग प्वाइंट 15 (हॉट स्प्रिंग्स) पर विघटन से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए आशान्वित है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

छत्‍तीसगढ़ : भिलाई में बीएसपी के सिंटर प्लांट के पास ऊंचाई से गिरा श्रमिक, मौत

News Times 7

तमिलनाडु पहुंचा हिजाब विवाद मामला, BJP बूथ एजेंट ने मुस्लिम महिलाओं से हिजाब हटाने को कहा, हुआ हंगामाकर्नाटक: कर्नाटक से शुरू हुए हिजाब विवाद मामला अब तमिलनाडु पहुंच गया है। दरअसल, तमिलनाडु के मदुरै में एक भाजपा बूथ एजेंट ने मतदान करने आईं मुस्लिम महिलाओं से हिजाब हटाने की मांग की  जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ।  काफी देर तक चले हंगामे के बाद एजेंट को बूथ से हटा दिया गया और किसी तरह मतदान फिर से शुरू किया गया।   बता दें कि मामला  तमिलनाडु के मदुरै के मेलूर में स्थित अल-अमीन स्कूल मतदान केंद्र का है। जहां स्थानीय निकाय चुनाव के तहत वार्ड 8 में मतदान चल रहा था।  इस दौरान भाजपा के बूथ एजेंट गिरिराजन ने मुस्लिम महिलाओं से हिजाब हटाने के लिए कहा।  जिसके बाद मतदान केंद्र पर महिला द्वारा हंगामा हुआ और काफी देर तक मतदान बाधित रहा। वहीं इस पर गिरिराजन का कहना है कि उनके हिजाब पहनने से मतदान में देरी हो रही थी। जिसके बाद DMK और AIADMK सहित कई पार्टी के एजेंटों और अधिकारियों ने गिरिराजन को मतदान केंद्र से हटाने की मांग की। गिरिराजन ने इस दौरान कहा कि हिजाब से महिलाओं के चेहरे की पहचान नहीं की जा सकती थी इसलिए हिजाब हटाने के लिए कहा गया। हालांकि बाद में गिरिराजन को बूथ से हटा दिया गया और बाद में मतदान शुरू हो गया।  

News Times 7

PM मोदी ने एजुकेशन सेक्टर से जुड़ी इन 5 बातों पर दिया जोर, कहा- ऐसा एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर युवाओं की बहुत मदद करेगा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़