News Times 7
देश /विदेश

अमित मालवीय ने कहा- कांग्रेस पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान यूपी, बिहार के लोगों का कर रही है अपमान

नई दिल्ली। चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे को आड़े हाथ लेती हैं।‌ चुनाव की तैयारियों के साथ, राजनीतिक गलियारों में चुनावी वादों और विरोधी पार्टियों पर आरोपों का सिलसिला जारी रहता है। वहीं ‌भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित मालवीय का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों का अपमान किया है।

क्या कहा भाजपा नेता अमित मालवीय ने

भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा करते हुए करते कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पंजाब चुनाव प्रचार के दौरान यूपी और बिहार के लोगों का अपमान किया है। ‌ साथ ही उन्होंने कांग्रेस की राजनीति पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा, ‘मुख्यमंत्री (चरणजीत सिंह चन्नी) मंच से यूपी और बिहार के लोगों का अपमान करते हैं और (कांग्रेस महासचिव) प्रियंका गांधी वाड्रा पास खड़े रहकर हंस रही हैं और ताली बजा रही हैं।’ आगे उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, ‘ऐसे कांग्रेस यूपी और देश का विकास कैसे करेगी? लोगों को आपस में लड़ा कर?’

Advertisement

भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें पंजाब विधानसभा चुनावों में प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्यमंत्री चन्नी के साथ मंच पर खड़ी हैं, जिसमें  मुख्यमंत्री चन्नी के यह कहने, ‘बिहार दे, दिल्ली दे भईए आके इते राज नई करदे।’ पर प्रियंका गांधी वाड्रा हंसते और ताली बजाते हुए नजर आईं।

Advertisement

Related posts

अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान ने विपक्ष को धमकाया, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बोले- परिणाम भुगतने को रहें तैयार

News Times 7

फाजिलनगर सीट: तीन दशक से जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे इलियास बढ़ाएंगे स्वामी प्रसाद की मुश्किलें

News Times 7

अफगानिस्तान में बिगड़े हालातों के बीच तालिबान ने प्रोफेसरों से स्वदेश लौटने का किया आग्रह, पुनर्निर्माण में मांगी मदद

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़