News Times 7
देश /विदेश

अनंतनाग में आतंकियों का सीआरपीएफ के जवानों पर हमला, जवाबी कार्रवाई होता देख भागे आतंकी

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने आज यानि बुधवार शाम को सीआरपीएफ की 40वीं बटालियन के जवानों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में किसी भी जवान के घायल होने का समाचार नहीं है। इस घटना के तुरंत बाद सीआरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए आतंकियों के खिलाफ फायरिंग शुरू की तो आतंकी भाग खड़े हुए। फिलहाल आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।

यहां यह बता दें कि बुधवार को ही पुलवामा और अवंतीपोरा पुलिस ने सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाते हुए अवंतीपोरा के बंदरपोरा में एक बाग के बीचोबीच बनाई गई छिपने की जगह का भंडाफोड़ किया है। फिलहाल पुलिस ने सुरक्षाबलों की मदद से आतंकियों की पनाहगाह को ध्वस्त करते हुए आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान छेड़ा है।

← Back

Thank you for your response. ✨

Related posts

सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन रिजल्ट 10 या 11 फरवरी को हो सकता है जारी

News Times 7

एनआईए की जांच में पीएफआई के नए एक्शन प्लान का खुलासा,जुटाए हथियार व गोलियां

News Times 7

कोलकाता हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, प्रेग्नेंसी के 35वें हफ्ते दी गर्भपात कराने की मंजूरी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़