News Times 7
देश /विदेश

चन्नी के ‘यूपी के भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है’ वाले बयान पर बवाल, भाजपा ने किया जाेरदार हमला

नई दिल्ली। पंजाब में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा यूपी और बिहार के लोगों के खिलाफ दिए बयान के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सीएम चन्नी के साथ-साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए कहा कि मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़ी होकर हंस रही हैं। तालियां बजा रही हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या ऐसे कांग्रेस देश और यूपी का विकास करेगी? लोगों को आपस में लड़ाकर?

क्या कहा भाजपा नेता अमित मालवीय ने

भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा करते हुए करते कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पंजाब चुनाव प्रचार के दौरान यूपी और बिहार के लोगों का अपमान किया है। ‌ साथ ही उन्होंने कांग्रेस की राजनीति पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा, ‘मुख्यमंत्री (चरणजीत सिंह चन्नी) मंच से यूपी और बिहार के लोगों का अपमान करते हैं और (कांग्रेस महासचिव) प्रियंका गांधी वाड्रा पास खड़े रहकर हंस रही हैं और ताली बजा रही हैं।’ आगे उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, ‘ऐसे कांग्रेस यूपी और देश का विकास कैसे करेगी? लोगों को आपस में लड़ा कर?’

भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें पंजाब विधानसभा चुनावों में प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्यमंत्री चन्नी के साथ मंच पर खड़ी हैं, जिसमें  मुख्यमंत्री चन्नी के यह कहने, ‘बिहार दे, दिल्ली दे भईए आके इते राज नई करदे।’ पर प्रियंका गांधी वाड्रा हंसते और ताली बजाते हुए नजर आईं।

Related posts

राजस्थान: माउंट आबू में माइनस 2 डिग्री तक पहुंचा पारा, पेड़-पौधों पर जमी दिखी बर्फ…जनजीवन हुआ प्रभावित

News Times 7

यमुना और ब्रह्मपुत्र समेत 13 प्रमुख नदियों का पुनरुद्धार करेगी केंद्र सरकार

News Times 7

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का अजीब बयान, बोले- RSS की खाकी हाफ पैंट में नितिन गडकरी लगते हैं ‘अश्लील’

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़