News Times 7
देश /विदेश

छत्तीसगढ़ में लगा 3.67 करोड़ कोरोना टीका, 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा

रायपुर। प्रदेश में कोरोना टीके का 100 फीसद लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 18 से अधिक आयु वर्ग के 1,96,51,000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 1.96 करोड़ 50 हजार पहला टीका लगा लिया गया। कुछ लोगों को टीका नहीं लगा है, उनकी मानिटरिंग नहीं हो पाई है। वहीं 77 फीसद को दोनों टीका लगा लिया गया है।

65 फीसद को लगा पहला टीका

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के 16.39 लाख लक्षित आबादी के 65 फीसद को पहला टीका व 29 फीसद को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। इसी तरह बूस्टर डोज के लिए 11.75 लाख लक्षित आबादी में 27 फीसद लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। प्रदेश में अब तक 3.67 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

इसमें 2.07 करोड़ को पहला टीका व 1.56 करोड़ से अधिक को दोनों टीके लगाए गए हैं। राज्य टीकाकरण अधिकारी डाक्टर वीआर भगत ने बताया कि टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है उनसे जल्द लगवाने की अपील की जा रही है।

प्रदेश में 754 संक्रमित, 13 मौतें

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में रविवार को 754 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें सर्वाधिक 105 संक्रमित रायपुर में मिले हैं। बिलासपुर व राजनांदगांव में 61-61, दुर्ग में 69, कोरबा में 48, मुंगेली में 36, जांजगीर-चांपा में 22, बलरामपुर में 52, सूरजपुर में 35 समेत अन्य जिलों में संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में 28 हजार सैंपल जांच में पाजिटिविटी दर 2.69 फीसद रही। वहीं, 8195 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

पिछले सात दिनों में संक्रमण की स्थिति

फरवरी – संक्रमित – मौत

 

06 – 976 – 9

 

07 – 1292 – 14

 

08 – 1300 – 10

 

09 – 1219 – 10

 

10 – 1038 – 7

 

11 – 946 – 10

 

12 – 754 – 13

Related posts

पुतिन व बिडेन भी इस खबर को पढ़कर चौंक जाएंगे- बिहार के एक गांव में रूस व जर्मनी की मौत, जिंदा हैं जापान व अमेरिका

News Times 7

गोवा चुनाव में दम भरने वाली आप, तृणमूल और शिवसेना का पिछली बार क्या था हाल? इन आंकड़ों पर डाल लें नजर

News Times 7

मुंबई में IPL की बस में तोड़फोड़ करना मनसे कार्यकर्ता को पड़ा महंगा, हुआ गिरफ्तार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़