News Times 7
देश /विदेश

सारण में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहा था घर

छपराः बिहार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि सिहोरियां गांव निवासी जवाहिर राय (45) बुधवार की देर रात भलुहीं गांव से एक शादी समारोह में भाग लेकर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बरदहियां गांव के समीप पूर्व से घात अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Related posts

लालू यादव अकेला पापी, शिवानंद तिवारी ने कही ऐसी कड़वी बात; नरेंद्र मोदी और नीतीश पर भी बोले

News Times 7

दिशा सालियान मामला: मुश्किल में फंसे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और बेटे नितेश

News Times 7

मधुबनी रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़