News Times 7
देश /विदेश

BJP से निलंबित नेता जयप्रकाश मजूमदार TMC में शामिल, ममता ननर्जी भी रहीं मौजूद

भाजपा से निलंबित नेता जयप्रकाश मजूमदार ने मंगलवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC ) का दामन थाम लिया। वह पिछले कुछ महीनों से पश्चिम बंगाल में भगवा दल के नेतृत्व की लगातार आलोचना कर रहे थे। मजूमदार को TMC का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मजूमदार यहां नजरूल मंच में पार्टी की संगठनात्मक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी की मौजूदगी में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए। उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हाकिम ने पार्टी का झंडा दिया। बनर्जी ने कहा कि जयप्रकाश मजूमदार TMC के प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे। मजूमदार और रितेश तिवारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भाजपा ने जनवरी में निलंबित कर दिया था।

Related posts

‘कोरोना पर हावी है मोदी जी की वैक्सीन’ MP के गृहमंत्री का वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा बयान

News Times 7

भारत में बने साजो-सामान से जवानों का आत्मविश्वास नई ऊंचाई पर, सैनिकों की भावनाओं का करें आदर- पीएम मोदी

News Times 7

करीब तीन हजार कुल्हड़ से बनाया महात्मा गांधी का चित्र, कल अमित शाह करेंगे उद्घाटन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़