News Times 7
देश /विदेश

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने बांदीपुरा में आतंकवादी हमले की निंदा की

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को बांदीपुरा में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की।

इस आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और चार अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

उपराज्यपाल ने देर रात ट्वीट किया, “मैं हमारे सुरक्षा कर्मियों पर किए गए घृणित आतंकवादी हमले की निंदा करता हूं। मैं जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) जुबैर अहमद शाह की शहीदी को सलाम करता हूं। हम उन्हें कभी नहीं भूलेंगे। आंसू की हर बूंद का बदला लिया जाएगा।”

सिन्हा ने मृतकों के परिजन के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर में जिले के निशात पार्क के पास एक नाका (गश्ती) दल पर ग्रेनेड फेंका, जिससे पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। घायल कर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनमें से एक की मौत हो गई।

ए तलाश अभियान जारी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस हमले की निंदा की है।

Related posts

अनंतनाग में आतंकियों का सीआरपीएफ के जवानों पर हमला, जवाबी कार्रवाई होता देख भागे आतंकी

News Times 7

बिहार में 26 फरवरी को नियोजित शिक्षक करेंगे हल्ला बोल, रखेंगे कई मांग, मधेपुरा में किया प्रदर्शन का आह्वान

News Times 7

राज्यसभा में कांग्रेस पर भड़कीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बोलीं- 70 सालों में सिर्फ एक परिवार को हुआ फायदा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़