News Times 7
देश /विदेश

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज: जिस चबूतरे पर बैठे थे गांधीजी, वहां पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजधानी के अलग-अलग इलाकों में पुष्पाजंलि समारोह का आयोजन किया गया। कोरोना महामारी के चलते सादगी से प्रतिमा और छायाचित्रों पर माल्यार्पण करके गांधीजी के छत्तीसगढ़ प्रवास और राजधानी में छुआछूत मिटाने के लिए दिए गए संदेशों को याद किया गया।

छत्तीसगढ़ केंद्रीय परिषद के बूढ़ापारा स्थित शुक्ला भवन में ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर गांधीजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर आदराजंलि दी गई। पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने कहा कि शुक्ला भवन से गांधीजी की यादें जुड़ीं हैं। जब गांधीजी छत्तीसगढ़ आए थे, तब उनके दादा स्व.रविशंकर शुक्ला ने उनका स्वागत किया था। पूरे छत्तीसगढ़ का दौरा करके गांधीजी ने देशभक्ति की भावना जगाने के साथ छुआछूत मिटाने के लिए जन-जन को जागरूक किया था। कार्यक्रम में परिषद के महामंत्री रामअवतार देवांगन, नितिन कुमार झा ने कहा कि उन्होंने अपने बुजुर्गों से सुना है कि गांधीजी ने रायपुर प्रवास के दौरान राजकुमार कालेज, आमापारा, तात्यापारा, गांधी चौक, सप्रे शाला, बाल वाचनालय जैसी जगहों पर सभा करके देशभक्ति की अलख जगाई थी। आज भी उन जगहाें पर गांधीजी की यादों को संजोकर रखा गया है। कार्यक्रम में अनेक सदस्य शामिल हुए और माल्यार्पण किया

आजाद चौक स्थित प्रतिमा पर आदराजंलि

आजाद चौक, ब्राह्मणपारा स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण समारोह में नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर इलाके के लोग भी शामिल हुए। इसी तरह गांधी चौक पर भी आदराजंलि समारोह में गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

Punjab Election Result 2022 : पंजाब में नहीं चला दलित फैक्टर, जात पात के मुद्दे को जनता ने नकारा

News Times 7

‘भगवान जी मुझे बदल के दूसरी मम्मी दे दो, कौन सी मम्मी पैदा कर दी है’ बच्ची की क्यूट हरकत देख रोक नहीं पाएंगी हंसी

News Times 7

दिल्ली पुलिस ने 87 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, परिजनों ने पुलिस से की थी शिकायत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़