News Times 7
देश /विदेश

बिहार से बाहर नहीं जा सकेंगे रेलवे अभ्यर्थियों के बवाल मामले में चर्चित ‘खान सर’…प्रशासन ने दिए निर्देश

पटनाः रेलवे अभ्यर्थियों के बवाल मामले में चर्चित पटना वाले ‘खान सर’ अब बिहार से बाहर नहीं जा सकेंगे। दरअसल, इस मामले में फैसल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई था। वहीं थाने में पूछताछ के बाद प्रशासन द्वारा खान सर को ये निर्देश दिए गए हैं।

एफआईआर दर्ज होने के बाद फैसल खान पहली बार थाने पहुंचे थे, जहां उनसे पुलिस ने पूछताछ की। साथ ही नोटिस पर साइन भी करवाए। इसके बाद प्रशासन ने उन्हें कहा कि वे जांच पूरी होने तक बिहार से बाहर किसी अन्य राज्यों में नहीं जा पाएंगे। वहीं पुलिस ने फैसल खान को सबूत के साथ छेड़छाड़ करने और गवाहों को धमकाने से सख्त मना किया है। साथ ही पुलिस का सहयोग करने के लिए भी कहा है। खान सर ने कहा है कि वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

बता दें कि 24 जनवरी को पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर आरआरबी-एनटीपीसी के छात्रों ने काफी हंगामा किया था। खान सर पर रेलवे भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को हिंसक प्रदर्शन करने के लिए उकसाने का आरोप है। इस मामले में फैसल खान सहित 6 और कोचिंग संचालकों पर केस दर्ज किया गया था।

Related posts

विधानसभा अध्यक्ष की गरिमा के मुद्दे पर विपक्ष ने सदन में किया हंगामा, सरकार से मांगा जवाब

News Times 7

गाली देने पर बुरहानपुर जिले में बारह साल के बच्चे ने कर दी सात साल के बालक की हत्या

News Times 7

गैंगरेप के बाद लड़की को गंजा कर गलियों में घुमाने के मामले में 9 महिलाओं सहित 11 लोगों को हुई गिरफ्तारी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़