News Times 7
देश /विदेश

यूपी चुनाव के पहले चरण में पिछले चुनाव से 3 फीसदी कम हुआ मतदान: चुनाव आयोग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक औसतन 60.17 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन सीटों पर पिछले चुनाव की तुलना में इस बार तीन प्रतिशत मतदान कम हुआ। चुनाव आयोग द्वारा पहले चरण में सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक हुये मतदान के बारे में जारी आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक मतदान शामली जिले की तीन विधान सभा सीटों पर 69.42 प्रतिशत रहा। वहीं, सबसे कम मतदान गाजियाबाद जिले में 54.77 प्रतिशत और गौतमबुद्धनगर जिले में 56.73 फीसदी मतदान हुआ। सर्वाधिक मतदान के मामले में शामली जिले की कैराना सीट पर 75.12 प्रतिशत, शामली सीट पर 67.50 प्रतिशत और थाना भवन सीट पर 65.63 प्रतिशत मतदान हुआ।

गौरतलब है कि 2017 में पहले चरण वाले 11 जिलों की 58 विधान सभा सीटों पर औसत मतदान 63.47 प्रतिशत रहा था। इनमें से सिर्फ शामली जिले को छोड़ कर शेष 10 जिलों में मतदान का स्तर 2017 की तुलना में कम रहा है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि शाम छह बजे मतदान केन्द्रों को मतदाताओं के प्रवेश के लिये बंद किये जाने तक जो मतदाता मतदान केन्द्रों में अंदर थे, अब उन्हीं का मतदान कराया जा रहा है। इस प्रकार देर रात तक मतदान अंतिम आंकड़े मिलने का इंतजार है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मतदान के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के 319 मामले दर्ज किये गये। इसके अलावा सी विजिल एप पर 358 शिकायतें भी दर्ज की गयीं। जिसमें से 171 शिकायतें जांच में सही पाये जाने के पर इनमें कारर्वाई की गयी।

Related posts

लालू प्रसाद और तेजस्‍वी के साथ आएंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, राजद में होगा एलजेडी का विलय

News Times 7

चुनावी राज्यों में नहीं चला किसान आंदोलन का दाव, जानें किस पार्टी को हुआ फायदा और किसको नुकसान?

News Times 7

पंजाब में 10 जगहों पर ED की रेड, मुख्यमंत्री के भतीजे पर भी पड़ा छापा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़