News Times 7
देश /विदेश

पंजाब में 10 जगहों पर ED की रेड, मुख्यमंत्री के भतीजे पर भी पड़ा छापा

लुधियाना: इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट विभाग (ई.डी.) की बड़ी कार्रवाई में पंजाब के 10 ठिकानों में लुधियाना के 2 स्थानों पर दबिश दी गई है। इसमें लुधियाना सहित पठानकोट, मोहाली व कई अन्य बड़े शहरों के नाम सामने आ रहे हैं। लुधियाना के शहीद भगत सिंह नगर व बी.आर.एस. नगर पर कार्रवाई जारी है। वहीं आज बाजार में यह बात गर्म रही कि पंजाब के मुख्यमंत्री के रिश्तेदार भूपेंद्र सिंह हनी पर ई.डी. विभाग ने छापेमारी की है, जिसका आवास स्थान लुधियाना के शहीद भगत सिंह नगर में बताया जा रहा है।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई वर्ष 2018 में दर्ज हुई एफ.आई.आर. के तहत की गई है। इसमें माइंस एंड मिनरल्स (रेगुलेशन ऑफ़ डेवलपमेंट) एक्ट 1957 सेक्शन 21 (1), माइंस एंड मिनरल्स (रेगुलेशन ऑफ़ डेवलपमेंट) एक्ट 1957 सेक्शन 4 (1) , आई.पी.सी. 1860 सेक्शन 379,  आई.पी.सी. 1860 सेक्शन 420, आई.पी.सी. 1860 सेक्शन 465, आई.पी.सी. 1860 सेक्शन 467, आई.पी.सी. 1860 सेक्शन 468, आई.पी.सी. 1860 सेक्शन 471 के तहत दर्ज की गई थी। यह एफ.आई.आर तकरीबन 26 व्यक्तियों के खिलाफ थी, जिसमें बलदेव सिंह, गुरजंट सिंह, निर्भय सिंह, रणधीर सिंह, अमरीक सिंह, बलवीर सिंह, सोमा सिंह, महिंदर सिंह, अमरीक सिंह, सम्पूर्ण सिंह, बलदेव सिंह, लखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, राहुल शर्मा, जसवीर सिंह, सुखविंदर सिंह, सुखवंत सिंह, नछतर पाल, गुरदीप सिंह, हरजीत सिंह, लखविंदर सिंह, केसर सिंह, जगमीत सिंह, दर्शन सिंह, कुदरतदीप सिंह का नाम सामने आया था।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि एफ.आई.आर. के हवाले से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले के तहत कार्रवाई जारी है। एफ.आई.आर. के आधार पर इस मामले में सम्मिलित व्यक्तियों के परिसर पर दबिश दी गई हैं। खबर लिखे जाने तक विभागीय कार्रवाई जारी रही। ई.डी. इस मामले की तय तक पड़ताल करने के लिए सभी साक्ष्यों को जांच रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

ट्रैफिक नियमों को लेकर टोका तो पुलिसवालों ने बीच राह पत्रकार को जमकर पीटा- FIR दर्ज

News Times 7

सपा की जीत पर शर्त लगा हार गया बाइक, अवधेश को लखनऊ बुलाकर अखिलेश यादव ने दिया ये रिटर्न ‘गिफ्ट’

News Times 7

रायपुर के बाजार में होली के अवसर पर चाइना पिचकारियों को की ना

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़