देहरादून/भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्तराखंड़ दौरे का आज दूसरा दिन है, वे वहां भारतीय जनता पाटर्ी के प्रत्याशी के समर्थन में तीन चुनावी सभाएं करेंगे।
शिवराज चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने कहा ‘देवभूमि के मेरे भाइयों-बहनों, आज मैं उत्तराखंड की लालकुआं, नैनीताल और यमुनोत्री विधानसभाओं में उत्तराखंड़ भाजपा के साथी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से आपसे जुड़ूंगा।
भाजपा प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के अपने संकल्पों को सिद्ध करेगी।’
