News Times 7
देश /विदेश

रामदास आठवले ने शशि थरूर को दिया अंग्रेजी का ज्ञान, ट्विटर पर बताईं गलतियां तो यूजर्स ने लिए खूब मजे

कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर अंग्रेजी के अच्छे जानकार हैं। उनके इंग्लिश में लिखे शब्द कई बार  अच्छे-अच्छे अनुवादकों को मुश्किल में डाल देते हैं और इसके लिए सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा भी रहती है। लेकिन गुरुवार को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रीय रामदास आठवले ने थरूर को अंग्रेजी पर ऐसा ज्ञान दिया कि यूजर्स ने भी इस पर खूब मजे लिए। रामदास आठवले संसद में अपने तुकबंदी भरे भाषणों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं।

PunjabKesari

थरूर का ट्वीट
दरअसल थरूर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की एक फोटो ट्वीट की, जिसमें उनके पीछे रामदास अठावले भी बैठे हुए नजर आ रहे हैं। थरूर ने लिखा, “बजट डिबेट करीब दो घंटे तक चलती रही। मंत्री रामदास आठवले के चेहरे पर हैरानी वाले हावभाव सब कुछ बयां कर रहे हैं। यहां तक कि ट्रेजरी बेंच भी अर्थव्यवस्था और बजट को लेकर वित्तमंत्री के दावों पर विश्वास नहीं कर पा रहा है।

आठवले ने गलतियां बताईं
थरूर के ट्वीट के जवाब में आठवले ने चुटकी लेते हुए लिखा, “डियर शशि थरूर जी, ऐसा कहा जाता है कि बेवजह के दावे करते और बयान देते समय गलती होना लाजमी है। यहां ‘Bydget’ नहीं BUDGET होगा और rely की जगह ‘reply’ होगा! लेकिन हम समझ सकते हैं!” आठवले के इस जवाब की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है और यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं।

Related posts

प्रियंका गांधी ने की राजस्थान CM की तारीफ, बोलीं-गहलोत सरकार सरकारी कर्मचारियों के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित

News Times 7

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई गिरावट

News Times 7

BSEB 12th Result 2022 Bihar Board: शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्‍ट, ई-रिक्‍शा चालक का बेटा बना टॉपर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़