News Times 7
देश /विदेश

आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था: पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को बताएंगे बजट के फायदे, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी थोड़ी देर में एक वर्चुअल कार्यक्रम में आम बजट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद आज पीएम बजट और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को बजट पेश किए जाने के बाद अपने संबोधन में खुद यह जानकारी दी थी। बजट पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा था कि यह 100 साल की भयंकर महामारी के बीच विश्वास और विकास का बजट है।

मोदी आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के संबोधन में देश के विजन को सामने रखेंगे। अगले 25 सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था में होने वाले बदलाव को लेकर भी मोदी संबोधित करेंगे।

भाजपा के सभी लोकसभा सांसद रहेंगे मौजूद

Advertisement

भाजपा ने पार्टी के सभी लोकसभा सांसदों को दिल्ली के जनपथ रोड़ पर स्थित अंबेडकर सेंटर में उपस्थित रहने को कहा है। अंबेडकर सेंटर में एक बड़ी स्क्रीन लगाकर मोदी के संबोधन का टेलीकास्ट किया जाएगा। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। वहीं, आज सुबह राज्यसभा की कार्यवाही जारी रहने के कारण ऊपरी सदन के भाजपा सांसदों को संबोधन के दौरान उपस्थित रहने को नहीं कहा गया है।

इसके अलावा पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में कई बड़ी स्क्रीन लगाई गई है।

बजट नया विश्वास लेकर आया

Advertisement

इससे पहले, मंगलवार को बजट पेश होने के बाद पीएम मोदी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने बजट को आमजन के अनुकूल और प्रगतिशील करार देते हुए कहा कि 100 साल की भयंकर आपदा के बीच यह बजट विकास का नया विश्वास लेकर आया है। मोदी ने कहा था कि यह बजट, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही सामान्य जन के लिए अनेक नए अवसर बनाएगा।आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था: पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को बताएंगे बजट के फायदे, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित

Advertisement

Related posts

Rana Kapoor: यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को 300 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में मिली जमानत

News Times 7

चाईना को जनसँख्या में पछाड 2023 में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होगा भारत

News Times 7

एफआरएल रिलायंस विलय: न्यायालय ने अमेजन की याचिका पर फ्यूचर समूह को नोटिस जारी किया

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़