News Times 7
देश /विदेश

सरकार की गलत नीतियों का परिणाम आम नागरिक झेल रहा है- राहुल गांधी ने साधा केंद्र पर निशाना

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने शनिवार को करीब 6 करोड़ कर्मचारियों को जोर का झटका देते हुए पीएफ की ब्याज दर को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 कर दिया था। यह बीते करीब चार दशक में सबसे कम ब्याज दर है। बैंकों में भी ब्याज दर 5.1 प्रतिशत हो गई है। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसको लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का परिणाम आम नागरिक झेल रहा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘सरकार की गलत नीतियों का परिणाम आम नागरिक झेल रहा है। FD: 5.1%, PPF: 7.1%, EPF: 8.1% खुदरा मुद्रास्फीति 6.07 प्रतिशत, थोक मुद्रास्फीति 13.11 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जनता को राहत देने की ज़िम्मेदारी क्या सरकार की नहीं है?’

Related posts

रायपुर नए बस टर्मिनल के बाहर लूटे जा रहे यात्री, 1000 रुपये टिकट का वसूल रहे 1200 से 1500 रुपये

News Times 7

गोंडा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप के खाईं में गिरने से चार की मौत, गंगा स्नान को जा रहे थे प्रयागराज

News Times 7

बिहार बोर्ड के टॉपर अंकित गुप्‍ता से मिलने पहुंचे लोग, पटना में पिता के साथ ठेले पर बेच रहे थे सब्‍जी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़