पटनाः यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष विमान पटना पहुंचा। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने पटना एयरपोर्ट पर छात्रों का स्वागत किया। साथ ही ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए छात्रों की सकुशल वापसी के लिए माननीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी दिया।
यूक्रेन से लौटे छात्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें उम्मीद थी कि हम बाहर निकलेंगे और घर पहुंचेंगे। हम सरहद के पास थे। हालांकि सुमी एक छोटी सी जगह है और सड़कों और रेलवे मार्गों को ध्वस्त कर दिया गया था, फिर भी हमें बाहर निकलने की उम्मीद थी।
बता दें कि यूक्रेन से लौटने पर छात्रों के द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त छात्र पटना में अपने परिवारों से मिल रहे हैं।
