News Times 7
देश /विदेश

PM मोदी ने कहा- ये चुनाव इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में निभाएगा अहम भूमिका

देहरादूनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के मतदाताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये चुनाव इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। ये चुनाव अगले 25 साल की बुनियाद को मजबूत करेगा। नींव जितनी मजबूत होती है, उतनी ही मजबूत इमारत भी बनती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन चुनावों में आपके सामने कुछ अन्य दल भी हैं। कुछ दल ऐसे हैं जिन्होंने बरसों तक उत्तराखंड से दुश्मनी निकाली और कुछ दल ऐसे हैं जो उत्तराखंड को तबाह करने की नीयत से यहां आए हैं। वो लोग आए हैं जिन्होंने कोरोना के कठिन काल में बसें भरकर उत्तराखंडियों को दिल्ली से धकेल दिया था।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की नीयत और निष्ठा क्या है, इसका अनुमान इनके चुनाव कैंपेन से, इनके नारों से लगाया जा सकता है। दिल्ली में ये अनेक दशकों तक सत्ता में रहे, इनके नेता यहां सैर-सपाटे के लिए आते रहे। लेकिन तब इनको चार धाम की याद नहीं आई।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि जितनी ताकत से हम 21वीं सदी की तरफ बढ़ना चाहते हैं, देश का दुर्भाग्य है कि नकारात्मक सोच में डूबी हुई, विकृत मानसिक विचारों से प्रभावित कांग्रेस उतनी ही ताकत से देश को 20वीं सदी में धकेलने की कोशिश कर रही है।

Related posts

ग्रेटर नोएडा के डोर-डोर टू कैंपन में पहुंचे अमित शाह, प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

News Times 7

राजस्थान में हैवानियत: 25 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल पर फेंका

News Times 7

UP Election 2022 : बलिया में बोले पीएम – ‘यहां से मेरा भावुक रिश्ता, उज्ज्वला को दिशा दिखाई थी’

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़