News Times 7
मनोरंजन

तीन बार तैयार होने के बावजूद लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके हीमैन धर्मेंद्र, जानें वजह?

नेशनल डेस्क: भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अतिंम सांस ली जिसके बाद रविवार को ही उनका मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतमि संस्कार किया गया जहां पीएम मोदी समेत कई दिग्गज हस्तियां उनके अंतिम दर्शन करने पहुंची।

वहीं इस बीच बाॅलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में न जाने का मलाल है। उन्होंने बताया कि तीन बार तैयार होने के बावजूद वह भारत रत्न लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके।

दरअसल, धर्मेंद्र ने इसकी वजह का खुलासा करते हुए बताया कि लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनने के बाद से वे ठीक महसूस नहीं कर रहे थे. वे लता दीदी को जाते हुए नहीं देखना चाहते थे। धर्मेंद्र ने कहा कि मैं बहुत असहज और परेशान था. मैं लता दीदी के अंतिम  संस्कार में जाने के लिए एक बार नहीं बल्कि तीन बार तैयार हुआ था. लेकिन हर बार मैं खुद को वहां जाने से पीछे खींच लेता।

धर्मेंद्र ने कहा कि मैं लता दीदी को हमें यूं छोड़कर जाते हुए नहीं देखना चाहता था. मैं उनके निधन की खबर सुनने के बाद से ही ठीक महसूस नहीं कर रहा था।

बता दें कि इससे पहले लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनते ही धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर लेजेंडरी सिंगर संग अपनी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें कैप्शन  में लिखा था कि पूरी दुनिया दुखी है. भरोसा  नहीं  हो रहा कि आपने हमें छोड़ गिया है. हम आपको मिस करेंगे लता जी. दुआ करते हैं कि आपकी आत्मा को शांति मिले

Related posts

खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के विवादों के बीच बिहार सरकार से की नए कानून की मांग, कह दी बड़ी बात

News Times 7

खेसारी लाल और आम्रपाली का रोमांटिक गाना ,करीह कोठरिया में प्यार हुआ रिलीज

News Times 7

2 बार प्यार किया दोनों बार की शादी फिर भी 58 साल की उम्र में अकेले जिंदगी जी रहे हैं आमिर खान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़